ट्रिपल मर्डर का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या  

Jamshedpurट्रिपल मर्डर का खुलासा : गोलीमुरी थाना अंतर्गत पुलिस लाइन स्टाफ क्वार्टर संख्या एलएसजीजे 5 में महिला पुलिसकर्मी सविता रानी,

उसकी मां लखिया मुर्मू और बेटी गीता मुर्मू की हत्या सुंदर टुडू ने नहीं

बल्कि एसएसपी का चालक रामचन्द्र सिंह जामुदा ने की थी.

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दावा किया है कि प्रेम प्रसंग में इस ट्रिपल मर्डर को अंजाम दिया गया था.

ट्रिपल मर्डर का खुलासागोलीमुरी थाना क्षेत्र की घटना

पुलिस ने आरोपी रामचन्द्र की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड,

घटना के समय पहना हुआ कपड़ा भी बरामद कर लिया है.

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सविता और रामचंद्र 2016 से एक दूसरे से परिचित थे.

पिछले दो माह से रामचन्द्र को यह महसूस होने लगा था कि सविता का किसी और से भी प्रेम संबंध कायम हो चुका है.

इसी अविश्वास के कारण दोनों में मनमुटाव बढ़ता गया और आखिरकार 19 जुलाई की रात को घटना को अंजाम दिया गया.

यहां बता दें कि शहर में ट्रिपल मर्डर के बाद हंगामा मंच गया था,

इस मामले में पुलिस ने पहले सुंदर टुडू को गिरफ्तार किया था.

लेकिन बाद में पुलिस ने अपने तफ्तीश में एसएसपी का चालक रामचन्द्र सिंह जामुदा को गिरफ्तार किया.

फिलहाल पुलिस इस मामले पूछताछ कर रही है.

अभी इस मामले में पूरी रिपोर्ट सामने आना बाकी है.

प्रेम प्रसंग में महिला पुलिसकर्मी के पुत्र की चाकू मारकर हत्या

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...