अपराध का अड्डा बना बक्सर, अपराधियों ने युवा RJD नेता अर्जुन यादव को मारी गोली

बक्सर : जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार को तीसरे दिन भी अपराधियों का तांडव देखने को मिला। जब चौसा थर्मल पावर प्लांट के गेट के समीप अज्ञात हमलावरों ने युवा राजद नेता अर्जुन यादव को ताबड़तोड़ गोली मार दी। हमले में उन्हें कई गोलियां लगी हैं, जिनमें एक सिर के पास भी लगी है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। बक्सर पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

LN Mishra 1 22Scope News

अर्जुन यादव छात्र राजनीति से जुड़े हुए हैं

मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन यादव छात्र राजनीति से जुड़े हुए हैं और चौसा थर्मल पावर प्लांट के कारण प्रभावित किसानों की ओर से लगातार आवाज उठाते रहे हैं। सोमवार की दोपहर वे अपनी थार गाड़ी से थर्मल प्लांट के गेट पर पहुंचे थे। उसी वक्त बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी और गोलियों की बौछार करते हुए मौके से फरार हो गए।

घायल अवस्था में उन्हें बक्सर सदर अस्पताल लाया गया

घायल अवस्था में उन्हें बक्सर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सरस्वती चंद्र मिश्रा ने बताया कि युवक की स्थिति बेहद नाजुक है। इसलिए उन्हें रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ धीरज कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और फिर घटनास्थल का जायजा लेने रवाना हुए। हालांकि, उन्होंने मीडिया को इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

यह भी देखें :

बक्सर जिले में यह लगातार तीसरी बड़ी आपराधिक घटना है

गौरतलब है कि बक्सर जिले में यह लगातार तीसरी बड़ी आपराधिक घटना है। शनिवार को राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिनमें दो लोग अब भी वाराणसी में भर्ती हैं। रविवार को वासुदेवा थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार की नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी गई। और अब सोमवार को युवा राजद नेता को गोली मारने की घटना ने जिले में दहशत का माहौल और गहरा दिया है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता में भय का माहौल है और पुलिसिया कार्रवाई पर लोगों का भरोसा कमजोर होता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े : ट्रिपल मर्डर के बाद बक्सर में फिर हत्या, जिले में मचा हड़कंप…

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...