Gumla उपायुक्त का हुआ तबादला, प्रेरणा दीक्षित बनी नई डीसी

Gumla: झारखंड सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी भी शामिल है। प्रेरणा दीक्षित, गुमला की नई उपायुक्त बनाई गई है। कर्ण सत्यार्थी पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उपायुक्त बनाए गए हैं। प्रेरणा दीक्षित प्रबंध निदेशक, झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा) में पदस्थापित थी।

Gumla उपायुक्त का हुआ तबादला

वहीं गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। रांची में उच्च शिक्षा निदेशक पद पर कार्यरत राम निवास यादव को गिरिडीह का नया उपायुक्त बनाया गया है। वहीं हजारीबाग के वर्तमान उपायुक्त (DC) नैंसी सहाय का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब शशि प्रकाश सिंह को हजारीबाग का नया उपायुक्त बनाया गया है।

शशि प्रकाश सिंह एक अनुभवी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं, जो इससे पहले भी विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं। हजारीबाग के प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। वहीं पूर्व उपायुक्त नैंसी सहाय नैन्सी सहाय ने फरवरी 2022 में हजारीबाग के 137वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

Dalma Naxalite campaign: दलमा में नक्सलियों पर पुलिस का शिकंजा, 1...

Dalma Naxalite campaign: दलमा और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।...

UP Election 2027: क्या यूपी में उम्मीदवार उतारेगी JDU? मंत्री श्रवण...

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठनात्मक तैयारियां तेज करने की शुरुआत कर दी है।...

Bihar Fertilizer Sale: 1 सितंबर से 19 जिलों में बदलेगी खाद...

Bihar Fertilizer Sale, पटना: बिहार में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता और बिक्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू की...