Gumla: लावा नदी में नहाने के दौरान डूबा किशोर, खोजबीन जारी

Gumla: जारी-जारी थाना क्षेत्र के भीखमपुर स्थित लावा नदी में नहाने के दौरान 16 वर्षीय योगेश थापा के डूबने की खबर सामने आई है। घटना रविवार सुबह लगभग 9 बजे की है, जब योगेश अपनी बहन सोनम थापा और अर्पण मिंज के साथ अपनी मां के साथ नदी में नहाने आया था।

Gumla: नहाने के दौरान नदी में डूबा किशोर

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वे भी उस समय नदी में मौजूद थे। योगेश, सोनम और अर्पण जैसे ही नदी में उतरे, वे तीनों बहने लगे। यह देख सिमोन और उसके साथी उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। उन्होंने सोनम थापा और अर्पण मिंज को किसी तरह बचा लिया, लेकिन योगेश थापा पुल के समीप गहराई में डूब गया और पुल के पिलर की ओर अंदर चला गया, जिसके बाद वह ऊपर नहीं निकल पाया।

Gumla: योगेश की बहन सोनम थापा ने बताया

डूबने की खबर पूरे गांव में फैलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी की ओर भागे और कुछ लड़कों ने काफी देर तक नदी में खोजबीन भी की, लेकिन योगेश का कुछ पता नहीं चल पाया। योगेश थापा की बड़ी बहन सोनम थापा ने बताया कि उनके पिता नेपाल के रहने वाले हैं और मां झारखंड की। वे सभी गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए जारी के जामटोली स्थित मौसी के घर आए हुए थे। उनका परिवार दिल्ली के ग्रेडर क्लास 49, जमरूदपुर में रहता है, जहां उनके पिता अभी भी हैं। वे सभी 23 मई को वापस दिल्ली जाने वाले थे। योगेश 9वीं कक्षा का छात्र था।

Gumla: योगेश की खोजबीन जारी

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा और जारी थाना प्रभारी आदित्य कुमार मौके पर पहुंचे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी जिले के पदाधिकारियों को दे दी गई है और जल्द ही एनडीआरएफ की टीम आकर योगेश थापा की तलाश करेगी। वहीं, स्थानीय लोग कई घंटों से लावा नदी के चप्पे-चप्पे में योगेश की खोज कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक योगेश थापा बरामद नहीं हो सका था।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...