पटना: 2025 विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से एक अहम बैठक की गई। बैठक पटना सिटी के चैनपुरा स्थित विक्की मेहता के कार्यालय में संपन्न हुई, जहां पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी को सक्रिय करने की दिशा में अहम फैसले लिए गए।
इसी क्रम में वार्ड स्तर पर जिम्मेदारियों का बंटवारा करते हुए दो नए वार्ड अध्यक्षों की घोषणा की गई। वार्ड 67 से पन्ना लाल यादव और वार्ड 68 से सुजीत मेहता को RJD का वार्ड अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि अब पटना साहिब में बदलाव की लहर उठ चुकी है। एक कार्यकर्ता ने तीखे तेवर में कहा कि यहां के विधायक बरगद के पेड़ की तरह जमे बैठे हैं।
यह भी पढ़ें – NICE I राउंड के परिणाम घोषित, दिल्ली के विज्वल एकबोटे बने राष्ट्रीय विजेता
अब वक्त आ गया है कि उन्हें उखाड़ फेंका जाए। जनता ने 2015 और 2020 में उन्हें आईना दिखाया था, लेकिन किसी तरह से वह जीतते रहे। अब जनता पूरी तरह से बदलाव चाहती है। RJD कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि पटना साहिब विधानसभा से इस बार एक मजबूत और जनप्रिय उम्मीदवार को टिकट दिया जाए, ताकि वर्षों से जमे विधायक को टक्कर दी जा सके।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- पटना पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा, एक बच्चा भी किया बरामद
पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट


