रांची: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल अंतर्गत चलने वाली 17005/17006 हैदराबाद–रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस में स्थाई रूप से द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा गया है।
ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद से रक्सौल जाने वाली एक्सप्रेस में 29 मई 2025 से और ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल से हैदराबाद लौटने वाली एक्सप्रेस में 1 जून 2025 से यह अतिरिक्त स्लीपर कोच स्थाई रूप से लगाया जाएगा।
इस बदलाव के बाद इन ट्रेनों में कोचों की कुल संख्या बढ़कर 22 हो जाएगी। इनमें शामिल होंगे:
जनरेटर यान – 1 कोच
एसएलआरडी – 1 कोच
सामान्य श्रेणी – 4 कोच
द्वितीय श्रेणी स्लीपर – 8 कोच
एसी 3-टियर – 6 कोच
एसी 2-टियर – 2 कोच
रेलवे प्रशासन का यह कदम बढ़ती भीड़ और यात्रियों की मांग को देखते हुए उठाया गया है, जिससे लांग डिस्टेंस यात्रा करने वालों को अधिक बर्थ मिल सकेंगी और उन्हें सुविधा मिल सकेगी।


















