मुंगेर: मुंगेर में फरार हत्यारोपी के घर पुलिस गाजे बाजे के पहुंच कर इश्तेहार चिपकाया। मामला मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर का का है जहां बीते 2 मई को अपराधियों ने आपसी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी थी। हत्या का आरोप मृतक के पड़ोसी पप्पू यादव और गौतम यादव पर लगा था। घटना के बाद से हत्या के आरोपी फरार चल रहे थे जबकि पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें – चर्चित व्यवसायी समेत दो लोगों की गोली मार कर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपराधियों ने…
पुलिस की लाख दबिश के बावजूद जब हत्यारोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी तो अब थानाध्यक्ष रुबिकांत कश्यप ने पुलिसकर्मियों की टीम के साथ बैंड बजा लेकर उसके घर पहुंच कर इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपियो को यह अंतिम चेतावनी दी जा रही है कि वे पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा उनके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- बिहार का कृषि चमत्कार: FPO मॉडल देश के लिए मिसाल, महिला नेतृत्व वाले FPO बन रहे बदलाव के वाहक
मुंगेर से गौतम झा की रिपोर्ट



















