पुलिस ने बजायी डुगडुगी, फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार

नालन्दा : लोदीपुर के जमीनी विवाद में 5 लोगों की हत्या कांड में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए इश्तेहार चिपकाया है। बता दें कि राजगीर अनुमंडल क्षेत्र के छविलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गाँव मे बीते 4 अगस्त को जमीनी विवाद में 5 लोगों की हत्या गोली मारकर किया गया था।

इस कांड में 17 लोगों को नामजद किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए पुलिस ने गांव में डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया है। इस मामले में पुलिस ने अबतक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन अभी भी 5 आरोपी फरार है।

शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर कांड में फरार आरोपियों के घर कार्रवाई की गयी। पुलिस डुगडुगी बजाकर आरोपियों को सरेंडर करने का आगाह किया है, सरेंडर नहीं करने की स्थति में संपति जब्त किया जाएगा। प्रशिक्षु डीएसपी नीलाभ कृष्ण, पुलिस अंचल निरीक्षक प्रकाश कुमार शरण,थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार के द्वारा आरोपी छोटी यादव, विनोद यादव, रामदेव यादव और विनय यादव के घर इस्तेहार चिपकाया है।

रिपोर्ट : सोनू पांडेय

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...