Advertisment

PM मोदी आज रात 8 बजे सांसद, विधायक व एमएलसी से करेंगे मुलाकात

पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज यानी 29 मई को राजधानी पटना सहित बिहार के दो दिवसीय दौर पर आ रहे हैं। पीएम मोदी पटना में भव्य रोड शो करेंगे। साथ ही बिहारवासियों को 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं की सौगात देंगे। राजधानी पटना पूरी तरह से पीएम मोदी के आगमन के लिए तैयार है। पटना को पोस्टर से पाट दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर बड़ी मात्रा में लगाया गया है। पीएम के कार्यक्रम स्थल को पूरी छावनी में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही पटना के बाहरी इलाकों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Goal 6 22Scope News

रात 8 बजे BJP सांसद, विधायक, MLC के साथ सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे PM मोदी

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना में रोड शो करने के बाद बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक करने वाले हैं। यह महत्वपूर्ण बैठक में आज ही पटना के प्रदेश कार्यालय में रात आठ बजे की जाएगी। जिसमें बिहार बीजेपी के सभी सांसद, विधायक और एमएसली के साथ-साथ सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों से पीएम मोदी मुलाकात करेंगे। साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित बीजेपी के तमाम मंत्री इस बैठक में मौजूद रहेंगे। बता दें कि इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। जिसके चलते यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़े : PM मोदी का बिहार दौरा आज, Patna में भव्य रोड शो, 50 हजार करोड़ रुपए योजनाओं की सौगात

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...