ऑपरेशन सिंदूर : बिक्रमगंज में PM ने कहा- बिहार में जो वादा किया वो निभाया

रोहतास : बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में आयोजित विशाल जनसभा में मंच पर पहुंच चुके हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का मंच पर स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया। इस दौरान फूलों की वर्षा के साथ हजारों की संख्या में मौजूद जनता ने तालियों और नारों से उनका उत्साह बढ़ाया। जनसभा में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कई वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद हैं। पीएम मोदी ने आज बिक्रमगंज में 48,500 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आज मुझे इस पवित्र भूमि पर बिहार के विकास को नई गति देने का सौभाग्य मिला है। पीएम ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि जो हमने बिहार में कहा था वो निभाया है।

LN Mishra 1 22Scope News

इतनी बड़ी तादात में माताओं-बहनों का आना, ये सबसे बड़ी शानदार घटना है

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज बिहार में इतनी बड़ी तादात में माताओं-बहनों का आना, अपने आप में बिहार में मेरे इतने कार्यक्रमों की ये सबसे बड़ी शानदार घटना है। मैं माताओं-बहनों को विशेष प्रणाम करता हूं। मैं आप सभी जनता-जनार्दन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। अभी पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, हमारे कितने निर्दोष नागरिक मारे गए। इस जघन्य आतंकी हमले के एक दिन बाद मैं बिहार आया था और मैंने बिहार की धरती से देश से वादा किया था, वचन दिया था। बिहार की धरती से आंख में आंख मिलाकर हमने कहा दिया था कि आतंक और आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। बिहार की धरती से मैंने कहा था कि उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। आज जब मैं बिहार आया हूं, तो अपना विचार पूरा करने के बाद आया हूं। जिन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था… हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया।

यह भी देखें :

PM ने कहा- भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति क्या होती है… ये पाकिस्तान ने भी देखी

पीएम ने कहा कि भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति क्या होती है… ये पाकिस्तान ने भी देखी और दुनिया ने भी देखी। जिस पाकिस्तानी सेना की छत्रछाया में आतंकी खुद को सुरक्षित मानते थे… हमारी सेनाओं ने एक ही झटके में उनको भी घुटनों पर ला दिया। पाकिस्तान के एयरबेस, उनके सैन्य ठिकाने हमने कुछ ही मिनट में तबाह कर दिए। ये नया भारत है, ये नए भारत की ताकत है। #OperationSindoor में दुनिया ने हमारी बीएसएफ का भी अभूतपूर्व पराक्रम और अदम्य साहस देखा है। हमारी सीमाओं पर तैनात बीएसएफ के जाबांज सुरक्षा की अभेद चट्टान हैं। मां भारती की रक्षा हमारे बीएसएफ के जवानों के लिए सर्वोपरि है।

PM Bikram 1 1 22Scope News

10 मई को सीमा पर बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर इम्तियाज शहीद हो गए थे – PM

उन्होंने कहा कि यही मातृभूमि की सेवा का पवित्र कर्तव्य निभाते हुए 10 मई को सीमा पर बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर इम्तियाज शहीद हो गए थे। मैं बिहार के इस वीर बेटे को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। मैं आज बिहार की धरती से फिर दोहराना चाहता हूं कि #OperationSindoor में भारत की जो ताकत दुश्मन ने देखी है, दुश्मन समझ ले कि ये तो हमारे तरकश का केवल एक ही तीर है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी ही, न थमी है। आतंक का फन अगर फिर उठेगा, तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलने का काम करेगा। हमारी लड़ाई देश के हर दुश्मन से है, फिर व्वो चाहे सीमा पार हो या देश के भीतर हो। बीते वर्षों में हमने हिंसा और अशांति फैलाने वालों का कैसे खात्मा किया है, बिहार के लोग इसके साक्षी हैं।

PM Bikram 2 22Scope News

‘मुंह पर नकाब लगाए, हाथों में बन्दुक थामें नक्सली कब कहां सड़कों पर निकल आएं’

पीएम मोदी ने कहा कि मुंह पर नकाब लगाए, हाथों में बन्दुक थामें नक्सली कब कहां सड़कों पर निकल आएं, हर किसी को ये खौफ रहता था। नक्सल प्रभावित गांव में न तो अस्पताल होता था, न मोबाइल टावर, कभी स्कूल जलाए जाते थे, कंही सड़क बनाने वालों को मार दिया जाता था। इन लोगों का बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान पर कोई विशवस नहीं था। 2014 के बाद हमने इस दिशा में और तेजी से काम किया, हमने माओवादियों को उनके किए की सजा देनी शुरू की। 2014 से पहले देश में 125 से ज्यादा जिले नक्सल प्रभावित थे, अब सिर्फ 18 जिले नक्सल प्रभावित बचे हैं। अब सरकार सड़क भी दे रही है, रोजगार भी दे रही है। वो दिन दूर नहीं जब माओवादी हिंसा का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा। शांति, सुरक्षा, शिक्षा और विकास गांव-गांव तक बिना रुकावट के पहुंचेंगे।

PM ने कहा लंबे समय से मांग थी कि पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल को आधुनिक बनाया जाए

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल को आधुनिक बनाया जाए, अब ये मांग भी पूरी हो गई है। कल शाम मुझे पटना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है। ये नया टर्मिनल अब एक करोड़ यात्रियों को संभाल सकता है, बिहटा एयरपोर्ट पर भी अब 1,400 करोड़ रुपए का निवेश हो रहा है। हमारी सरकार ने मखाना बोर्ड की घोषणा की है। हमने बिहार के मखाना को जीआई टैग दिया, इससे मखाना किसानों को बहुत लाभ हुआ है। इस साल के बजट में हमने बिहार में फूड प्रोसेसिंग के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट का भी ऐलान किया है।

जिनके दौर में बिहार के गरीब और वंचित तबके को बिहार छोड़कर जाना पड़ा – मोदी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने बिहार को सबसे ज्यादा ठगा, जिनके दौर में बिहार के गरीब और वंचित तबके को बिहार छोड़कर जाना पड़ा। आज वही लोग सत्ता पाने के लिए सामाजिक न्याय का झूठ बोल रहे हैं। दशकों तक बिहार के दलित, पिछड़ों और आदिवासियों के पास शौचालय तक नहीं था। दशकों तक हमारे इन भाई-बहनों के पास बैंक में खाता तक नहीं था। बैंकों में उनकी एंट्री बंद थी। यहां करोडों लोगों के सिर पर पक्की छत तक नहीं थी। बिहार के लोगों की ये दुर्दशा, पीड़ा, ये तकलीफ क्या कांग्रेस और राजद का यही सामाजिक न्याय था। इससे ज्यादा अन्याय कोई नहीं हो सकता।

PM Bikram 3 1 22Scope News

दलित, वंचित और पिछड़ा समाज ने कांग्रेस को उसके पापों की वजह से छोड़ दिया – PM

उन्होंने कहा ति अब जब दलित, वंचित और पिछड़ा समाज ने कांग्रेस को उसके पापों की वजह से छोड़ दिया है, तो इन्हें अपना अस्तित्व बचाने के लिए सामाजिक न्याय की बातें याद आ रही है। बिहार और देश में सामाजिक न्याय का नया सवेरा एनडीए के दौर में दिखा है। हमने गरीब तक जीवन से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई है। हम उन सुविधाओं को शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : बिक्रमगंज में CM नीतीश कुमार ने PM का जताया आभार, कहा- इन्होंने बहुत किया है काम…

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...

JTET 2026 Exam: झारखंड में 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर...

 JTET 2026 परीक्षा एक नवंबर को झारखंड के सभी जिलों में 986 केंद्रों पर होगी। JAC ने डीईओ को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा...