बिक्रमगंज में CM नीतीश ने PM का जताया आभार, कहा- इन्होंने बहुत किया है काम

रोहतास : बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में आयोजित विशाल जनसभा में मंच पर पहुंच चुके हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का मंच पर स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया। इस दौरान फूलों की वर्षा के साथ हजारों की संख्या में मौजूद जनता ने तालियों और नारों से उनका उत्साह बढ़ाया। जनसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल और कई वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद हैं।

CM नीतीश ने जातीय जनगणना के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिक्रमगंज रैली में मंच से केंद्र सरकार द्वारा देश भर में जाति जनगणना कराने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण कदम है। पहले भी हम ही इस मांग को उठाते थे। अन्य पार्टियों के लोग बेवजह बातें कर रहे हैं। प्रत्येक बात याद रखें। पीएम मोदी ने बहुत बड़ा कार्य किया है।

यह भी देखें :

CM ने किया मोदी का अभिनंदन, RJD सरकार की भी चर्चा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सड़क और रेल परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही बिजली की चार परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं से बिहार को काफी फायदा होगा। इसके लिए पीएम मोदी का अभिनंदन करते हैं। सीएम नीतीश ने अपने भाषण में राजद-कांग्रेस के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि 24 नवंबर 2005 से पहले की सरकारों ने कोई काम नहीं किया। आज इतनी महिलाएं दिख रही हैं, पहले की सरकारों ने महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया। सड़क, पुल का निर्माण हुआ और विकास के लिए विशेष ध्यान दिया गया। महिलाओं की शिक्षा से लेकर आरक्षण तक की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़े : Breaking : बिक्रमगंज पहुंचे PM मोदी, दे रहे हैं सौगातों की बौछार

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...

JTET 2026 Exam: झारखंड में 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर...

 JTET 2026 परीक्षा एक नवंबर को झारखंड के सभी जिलों में 986 केंद्रों पर होगी। JAC ने डीईओ को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा...