Giridih: जमुआ में जमीन विवाद को लेकर समाजसेवी कार्तिक दास की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी देवनंदन दास फरार

Giridih: जिले के जमुआ प्रखंड के अंतर्गत धोथो गांव में जमीन विवाद को लेकर समाजसेवी कार्तिक दास की दर्दनाक हत्या कर दी गई। घटना के पीछे उनके ही रिश्तेदार देवनंदन दास का नाम सामने आ रहा है, जिसने कथित रूप से कुदाल से सिर पर हमला कर कार्तिक दास की जान ले ली।

घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें जमुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घटना की जानकारी क्षेत्र में फैली गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिवार में मातम का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। वही आरोपी देवनंदन दास फरार बताया जा रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

घटना के बाद भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड अशोक पासवान मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से हत्या के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि जमीन विवाद के नाम पर की गई यह बर्बरता बर्दाश्त के काबिल नहीं है। समाजसेवी कार्तिक दास को स्थानीय स्तर पर सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए जाना जाता था। ऐसे में उनकी हत्या से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक व्याप्त है।

रिपोर्टः पंचानंद राय

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में मेडिकल एडमिशन की नई...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित...