राज्य में बनेंगे 61 नए आउटडोर स्टेडियम, प्रशासनिक स्वीकृति के बाद…

61 नए प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियम को मिली प्रशासनिक स्वीकृति : अवसंरचनाओं का तेज़ी से हो रहा विकास

पटना: खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव ने आज सभी जिला एवं विभागीय अधिकारियों के साथ राज्य में खेल आधारभूत संरचना के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभाग की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्य के 4976 पंचायतों में प्रस्तावित 5733 पंचायत स्तरीय खेल मैदानों का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिनमें से 3134 खेल मैदान अब तक तैयार हो चुके हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

खेल विभाग द्वारा 252 प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 122 स्टेडियम निर्माण के अंतिम चरण में हैं। हाल ही में 61 नए प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियमों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनकी अनुमानित लागत 123 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, 13 जिलों में खेल भवन सह व्यायामशाला का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 25 जिलों में पहले से ही अत्याधुनिक खेल भवन सह व्यायामशाला उपलब्ध हैं, जिनमें वातानुकूलित बैठक कक्ष, आधुनिक व्यायाम उपकरण, आरओ जल प्रणाली और जनरेटर जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें – महिला खिलाड़ियों के लिए जागरूकता सेमिनार, वक्ताओं ने कहा ‘इस समस्या से अपने सहयोगी को कराएं अवगत’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विभाग की प्राथमिकता राज्य में विकसित खेल आधारभूत संरचना को सक्रिय करना है, ताकि नागरिकों, खिलाड़ियों और छात्रों को पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर खेल सुविधाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। खेल विभाग राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और खेल सुविधाओं के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

कहां हैं कितने मैदान

  • मुजफ्फरपुर – 115
  • गया जी – 106
  • पश्चिम चम्पारण – 105
  • मधुबनी – 198
  • भोजपुर – 101
  • दरभंगा – 105
  • रोहतास – 128
  • पूर्णिया – 118
  • बांका – 123
  • पूर्वी चम्पारण – 240
  • गपालगंज – 101
  • नवादा – 132
  • नालंदा – 75
  • कटिहार – 80
  • अररिया – 92
  • सीवान – 93
  • कैमूर – 95

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   PM के रोड शो को लेकर पटना की सड़कें छावनी में तब्दील, इन सड़कों पर प्रतिबंधित रहेगा वाहनों का आवागमन…

Jharkhand Liquor Scam: हाईकोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सरकार...

झारखंड शराब घोटाला मामले में बाबूलाल मरांडी की CBI जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।Jharkhand...

Jharkhand Weather Alert: 29 अगस्त तक इन जिलों में भारी बारिश...

 झारखंड में बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव के कारण 29 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। रांची समेत कई...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...