Jamtara: बंदूक की नोक पर सीएसपी संचालक से लूट, जांच में जुटी पुलिस

Jamtara: दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर 82,000 की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि चेंगायडीह निवासी सीएसपी संचालक अब्दुल मलिक जब इंडियन बैंक, जामताड़ा से नकदी निकालकर लौट रहे थे, तभी नाराडीह के पास बाइक सवार दो अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और पिस्तौल तानकर अब्दुल मलिक से रुपये से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए।

Jamtara: सीएसपी संचालक से लूट

घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित ने तत्काल जामताड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Jamtara: जांच में जुटी पुलिस

वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। आम लोग अब बैंक और सीएसपी केंद्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Khalari School Chori: खलारी के सरकारी स्कूल में चोरी का खुलासा,...

Khalari School Chori: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बमने में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने...

Reliance Bombay Creamery Ice Cream: रिलायंस की नई आइसक्रीम सिर्फ ₹10...

Reliance Bombay Creamery Ice Cream: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए आइसक्रीम बाजार में प्रवेश कर लिया है।...

Bihar NSD Campus: बिहार में खुलेगा NSD कैंपस, युवा कलाकारों को...

Bihar NSD Campus: बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) के नए कैंपस की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री...