मछली पकड़ने के विवाद में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कैमूर : कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है। जमुआंव गांव में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में फैले तनाव को पुलिस ने पूरी तरह नियंत्रण में बताया है। यह मामला भभुआ थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव का है।

10 अक्टूबर 2025 को मछली पकड़ने को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हुआ था

आपको बता दें कि 10 अक्टूबर 2025 को मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में राममोहाल शर्मा को गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों के बयान पर भभुआ थाना में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जमुआंव गांव निवासी बब्बन यादव को गिरफ्तार कर लिया।

Kaimur Police 1 22Scope News

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, घटना में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी की कार्रवाई भी चल रही है – SDPO मनोरंजन भारती

भभुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोरंजन भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी की कार्रवाई भी चल रही है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल था, लेकिन पुलिस की सक्रियता से स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। एहतियातन गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Kaimur Police 22Scope News

यह भी पढ़े : घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन व सुरक्षा संबंधी विषयों पर उच्च स्तरीय समीक्षा...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज भारत-नेपाल सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण सुरक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर...

मंत्री विजय सिन्हा बोले- अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने को...

गयाजी : बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को गया शहर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे।...

28 नहीं, 28.97 वोट! आखिर किस गणित के भरोसे राधाकृष्ण किशोर...

रांची: राज्यसभा चुनाव के नतीजों से पहले झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक...