मुख्यमंत्री ने बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन, परिसर का किया निरीक्षण

बिक्रम : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला अंतर्गत बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना परिसर का निरीक्षण किया और परियोजना की कार्य पद्धति एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बिहार सरकार के जल-जीवन-हरियाली अभियान के 10वें अवयव (सौर ऊर्जा उपयोग को प्रोत्साहन एवं ऊर्जा की बचत) के तहत हरित ऊर्जा के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा रहे हैं।

LN Mishra 1 22Scope News

इस परियोजना को स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा राशि का वहन नहीं किया गया है

आपको बता दें कि इसके तहत पटना जिला में विक्रम लॉक के समीप मुख्य नहर के किनारे जल संसाधन की भूमि पर दो मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण कराया गया है। इस परियोजना को स्थापित करने के लिये राज्य सरकार द्वारा राशि का वहन नहीं किया गया है। ऊर्जा विभाग द्वारा किए गए एकरारनामा के तहत निजी कंपनी के द्वारा 25 वर्षों के लिए 3.10 प्रति यूनिट की दर से बिजली, ऊर्जा विभाग को उपलब्ध करायी जाएगी। बिक्रम तथा इसके आस-पास के लोगों को सस्ते दर पर हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिलेगा।

सरकार जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सौर ऊर्जा को दे रही है बढ़ावा

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए राज्य के विभिन्न नहरों, बांधों, नदी एवं तटबंधों के किनारे खाली पड़े स्थलों का सर्वे कराकर बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा संयंत्र का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के उत्पादन से पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम होगी, प्रदूषण रहित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कार्बन उत्सर्जन में कमी होगी एवं पर्यावरण संरक्षण में इसका लाभ मिलेगा। इस परियोजना के संचालन से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और इससे आर्थिक लाभ भी होगा। उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में हमलोगों ने कई काम किए हैं। हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है। लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं।

NItish Bikram 2 22Scope News

CM के साथ मंत्री व अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना तथा राज्य के अन्य सौर ऊर्जा परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, ऊर्जा विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

नीतीश कुमार के सपने को आज साकार होते लोग देखेंगे – मंत्री विजेंद्र यादव

वहीं निरीक्षण को लेकर बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने बताया की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपने को आज साकार होते लोग देखेंगे, पहले के समय में कोयला से बिजली का उत्पादन होता था और अब सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन किया जाएगा। इससे लोगों को भी काफी फायदा होगा खासतौर पर किस को भी इसका लाभ मिलेगा सस्ते दर पर बिजली दी जाएगी। आज मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा प्लांट रहित बिजली प्लांट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पूरे बिहार में लगभग 500 मेगावाट के सौर ऊर्जा प्लांट का निर्माण होना है या पहला कदम और आज विक्रम से इसकी शुरुआत हुई है।

Mantri Bijendra Yadav 22Scope News
नीतीश कुमार के सपने को आज साकार होते लोग देखेंगे – मंत्री विजेंद्र यादव

यह भी देखें :

सरकार की एक प्रमुख योजना को आज मुख्यमंत्री  के द्वारा किया गया निरीक्षण – अमृत लाल मीणा

इधर, बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बताया कि बिहार सरकार की एक प्रमुख योजना को आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा निरीक्षण किया गया। सरकार की सोच है कि बिहार के तमाम प्रमुख नहरों के किनारे इस तरह की परियोजना लाया जाए। ताकि किसानों और गांव के लोगों को काफी फायदा हो यह दो मेघा वॉट शौर्य ऊर्जा प्लांट का आज मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। ऐसे ही 500 मेगावाट प्लांट पूरे बिहार में लगाने की योजना चल रही है। इससे किसान और आम लोगों को काफी फायदा होगा।

Amrit Lal Meena 22Scope News
सरकार की एक प्रमुख योजना को आज मुख्यमंत्री  के द्वारा किया गया निरीक्षण – अमृत लाल मीणा

 

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री 100 बेड के नवनिर्मित अस्पताल का आज करेंगे उद्घाटन, अंतिम चरण में तैयारी 

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...