JAC 12th Arts Result: खूंटी का प्रदेशभर में रहा सबसे ज्यादा रिजल्ट, जानिए किस जिले का कैसा रहा परीक्षा परिणाम

JAC 12th Arts Result: जैक 12वीं आर्ट्स की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया। इसमें देव तिवारी ने प्रदेशभर में टॉप किया है। उन्होंने 481 अंक प्राप्त किया है। वह प्लस टू जेके हाई स्कूल राजमहल का छात्र है। इसमें खूंटी जिले का सबसे ज्यादा रिजल्ट रहा है, जबकि पलामू का सबसे कम रिजल्ट रहा है।

JAC 12th Arts Result: जिलावार रिजल्ट

  1. खूंटी 99.530%
  2. सिमडेगा 99.130%
  3. हज़ारीबाग 98.550%
  4. गुमला 98.320%
  5. लातेहार 98.030%
  6. धनबाद 97.640%
  7. पश्चिमी सिंहभूम 97.500%
  8. लोहरदगा 97.250%
  9. रांची 97.190%
  10. बोकारो 97.170%
  11. रामगढ़ 96.790%
  12. कोडरमा 96.740%
  13. चतरा 96.400%
  14. सरायकेला 96.070%
  15. पूर्वी सिंहभूम 95.610%
  16. गिरिडीह 94.570%
  17. दुमका 94.160%
  18. जामताड़ा 94.080%
  19. देवघर 93.240%
  20. गढ़वा 92.630%
  21. पाकुड़ 92.420%
  22. साहेबगंज 92.230%
  23. गोड्डा 89.560%
  24. पलामू 88.560%

वहीं जैक की इस परीक्षा में प्रेरणा कुमारी को प्रदेशभर में दूसरा स्थान मिला है। उन्होंने 470 अंक प्राप्त किया है। वह प्लस 2 हाई स्कूल पदमा, हजारीबाग की छात्रा है। वहीं इस परीक्षा में प्रदेशभर में तीसरा स्थान सूरज कुमार दास और कुमारी ऋतंभरा को सयुंक्त रूप से मिला है। दोनों को 466 अंक मिले हैं। सूरज कुमार दास प्लस 2 हाई स्कूल राजमहल का छात्र है, जबकि कुमारी ऋतंभरा अपग्रेडेड (+2) हाई स्कूल कुम्हारलालो की छात्रा है।

JAC 12th Arts Result: 95.62 प्रतिशत रहा रिजल्ट

इस परीक्षा के लिए कुल 2280959 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि परीक्षा में 227222 परीक्षार्थियों शामिल हुए थे। इनमें 217271 परीक्षार्थी पास हुए हैं, जो पास होने वालों का कुल 95.62 प्रतिशत रिजल्ट है। इसमें 107868 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 104314 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी और 5091 परीक्षार्थियों ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा पास की है।

JAC 12th Arts Result: टॉप टेन की सूची

टॉप टेन 22Scope News

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...