Advertisment

Ranchi: झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: 17 जिलों में बारिश की संभावना, तापमान में फिर से हो सकती है बढ़ोतरी

Ranchi: राजधानी रांची, जमशेदपुर, बोकारो और डालटनगंज समेत झारखंड के कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल राज्य का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। भारतीय मौसम  विभाग (IMD), रांची केंद्र के अनुसार आने वाले चार दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। राज्य के 17 जिलों में आज यानी 6 जून को गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में बना चक्रवात और छत्तीसगढ़ से पूर्वोत्तर बांग्लादेश तक फैली ट्रफ रेखा झारखंड और दक्षिण बिहार से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से मौसम में अस्थायी बदलाव देखा जा रहा है।

रांची सहित खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

आज रांची में आसमान आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा, गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में अभियंता के पैतृक आवास...

बांका : सरकारी सेवा के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने लघु जल...

कांवरियों की सेवा को लेकर बिहार सरकार तैयार, टेंट सिटी का...

देवघर : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल गुरुवार सुबह जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ मंत्री संजय कुमार सिंह...

बाढ़ में सनसनी! सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ मिला...

बाढ़ : पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब सड़क...