झारखंड में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम बदला, तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट

रांची: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बारिश के बाद तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखी गई। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री गिरकर 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 15.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस हो गया, हालांकि न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चाईबासा में अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री की गिरावट के साथ 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रांची के नामकुम में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में अचानक आई इस गिरावट से एक बार फिर से ठंड का अहसास होने लगा है।

रांची और खूंटी सहित कई जिलों में हुई ओलावृष्टि से आम और लीची की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार, इस बार आम और लीची में अच्छा मंजर देखने को मिला था, लेकिन ओलावृष्टि से इन पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इसके अलावा, टमाटर, गोभी, मटर, बैगन, सीम और मिर्च जैसी सब्जियों की फसल को भी नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, 21 फरवरी को झारखंड के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 22 फरवरी को पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, धनबाद, गिरिडीह और देवघर में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है।

23 फरवरी को पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी और हजारीबाग में गरज के साथ तेज हवा चल सकती है और वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार को रांची समेत झारखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। राजधानी में शाम 5:20 बजे बारिश शुरू हुई, जो करीब 40 मिनट तक चली। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। खूंटी में 20 मिनट तक भारी ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे सड़कों, खेतों और खलिहानों में बर्फ की परत जम गई।

गुमला, रामगढ़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, लातेहार, धनबाद और घाटशिला में भी बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक 26 मिमी बारिश रांची के नामकुम में दर्ज की गई।

इस बदले हुए मौसम से जहां किसानों को नुकसान हुआ है, वहीं तापमान में गिरावट से लोगों को ठंड का अहसास फिर से होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक झारखंड में मौसम के इसी प्रकार बने रहने की संभावना है।

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...