Advertisment

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, गांव में आक्रोश

कटिहार : कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के महालदार टोला में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान राजेश मंडल की पत्नी सती देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तबीयत खराब होने पर सती देवी को इलाज के लिए बाजार के झोलाछाप डॉक्टर हसन उर्फ कल्लू के पास ले जाया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ ही देर में महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Goal 3 22Scope News

हसन बिना किसी मेडिकल डिग्री व लाइसेंस के वर्षों से कर रहा था इलाज – लोग

लोगों का आरोप है कि हसन बिना किसी मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के वर्षों से इलाज कर रहा था। परिजनों ने इसे लापरवाही नहीं, बल्कि हत्या करार देते हुए आजमनगर थाना में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फर्जी डॉक्टर को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाने की भी अपील की गई है। घटना ने इलाके की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़े : घोड़ा चरने से मचा तांडव, खूब चले लाठी, डंडे और गोली…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...