घोड़ा चरने से मचा तांडव, खूब चले लाठी, डंडे और गोली

585
घोड़ा चरने से मचा तांडव, खूब चले लाठी, डंडे और गोली
घोड़ा चरने से मचा तांडव, खूब चले लाठी, डंडे और गोली
Advertisment

कटिहार : कटिहार जिले के रोशना थाना क्षेत्र के बाबूपुर में दो पक्ष ऐसे भिड़े की कोहराम मच गया। घटना के पीछे की वजह बताई जा रही है कि घर के आंगन से घोड़ा चलकर दूसरे के आंगन में चरने चली गई थी। जिसको लेकर कहा सुनी के बाद लाठी डांटे के साथ गोली भी चली जिसमें दो लोगों को गोली लगी है। जबकि दो लोग घायल है। पहले पक्ष सागर यादव की माने तो वह मवेशी चढ़ा कर आ रहे थे। इसी दौरान पहले से चल रहे झगड़े को देखने लगे। जिसमें सरपंच रघुनाथ यादव और उनके बेटों ने उन पर गोली चला दी और उनके घर में भी आग लगा दिया। जबकि सुभाष यादव घायल है।

Advertisment

Goal 6 22Scope News

सागर यादव और शत्रुघन यादव के भाइयों के साथ घोड़े को लेकर विवाद चल रहा था

वहीं दूसरे पक्ष घायल प्रेम प्रदीप के परिजनों की माने तो सागर यादव और शत्रुघन यादव के भाइयों के साथ घोड़े को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे देखने के लिए प्रेम प्रदीप गए थे। इसी दौरान सागर यादव के बेटे छोटू यादव ने गोली चला दी। जिससे प्रेम प्रदीप को गोली लग गई जबकि अभिजीत कुमार घायल है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा घटना कम पुलिस चौकी से कुछ ही कदमों की दूरी पर हुआ। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की तफ्शीश शुरू कर दी है जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह भी देखें :

महिला ने की खुदकुशी, कारण बना रहस्य

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में एक महिला ने आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान नेहा देवी के रूप में हुई है, जो किराए के मकान में अकेली रहती थीं और घरेलू कामकाज से जुड़ी थीं। घटना के समय वह घर में अकेली थीं। बताया जा रहा है कि नेहा देवी का अपने पति प्रेम निषाद से विवाद चल रहा था, जो फिलहाल अपने दो बच्चों के साथ दीवानगंज में रहते हैं। पति से अनबन के बाद नेहा दुर्गापुर में अलग मकान लेकर रह रही थी।

Katihar Mahila 22Scope News
महिला ने की खुदकुशी, कारण बना रहस्य

महिला का मायका कुछ ही कदमों की दूरी पर है

हैरानी की बात यह है कि उनका मायका कुछ ही कदमों की दूरी पर है, जहां वह अक्सर आती-जाती रहती थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस भी इसे रहस्यमय मान रही है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। घटना ने एक बार फिर रिश्तों की उलझनों और मानसिक तनाव के सवाल को सामने ला दिया है।

यह भी पढ़े : पटाखे की शरारत ने मचाई अफरा-तफरी, बम विस्फोट में चार जख्मी, DSP ने कहा- अफवाह…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Advertisement