पटना में अदा की गई बकरीद की नमाज, CM नीतीश ने दी बधाई

पटना : देश के सहित बिहार के अलावा राजधानी पटना में आज यानी सात जून को सुबह से ही बकरीद की नमाज अदा की जा रही है। देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ‘ईद उल-अजहा’ पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस बीच पटना के अलावा बिहार के बाढ़ में भी सुबही से नमाजियों ने मस्जिद पहुंचकर बकरीद की नमाज अदा की।

LN Mishra 1 22Scope News

पटना के गांधी मैदान में आज हजारों की संख्या में अदा किया नमाजियों ने नमाज 

आपको बता दें कि बकरीद के मौके पर राजधानी पटना के गांधी मैदान में आज हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा किया। सुबह से ही लोगों का हुजूम गांधी मैदान की ओर बढ़ने लगा था और निर्धारित समय पर सामूहिक नमाज शुरू हुई। जिला प्रशासन ने बकरीद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। पटना के नए जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम सहित अन्य अधिकारी गांधी मैदान पहुंचे और बकरीद की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले से ही सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी किए थे। वहीं गांधी मैदान में पांच जून की शाम से लेकर आठ जून दोपहर 12 बजे तक आम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। ताकि केवल नमाज अदा करने वाले ही यहां आ सकें।

यह भी पढ़े : बिहार में धूमधाम से मनायी जा रही है ‘ईद उल-अजहा’ का पर्व

यह भी देखें :

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...