विद्यालय बनने से लक्ष्य पूरा नहीं होता बल्कि…, विधायक दामोदर रावत ने विद्यालय के नवनिर्मित भवन…

जमुई: जमुई के झाझा प्रखंड के पंचायतों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा की जा रही पहल के तहत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के करहरा पंचायत मुख्यालय और जामुखरैया पंचायत के फ़तेहपुर गांव में प्लस टू उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन का उद्दघाटन क्षेत्रीय विधायक दामोदर रावत ने फीता काटकर किया। दोनो जगहों पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश के सभी पंचायतों में प्लस टू विद्यालय खोले जाने का वादा राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने किया था।

राज्य सरकार हर शहर हर कस्बे हर गांवों में तबकों के बीच शिक्षा की रोशनी जले, बच्चे अच्छे तरह से शिक्षा प्राप्त करे इसके लिए कई योजना को एनडीए सरकार द्वारा लागू किया है और उसी संकल्प को मैने जमीन पर उतारा हूं। विधायक दामोदर रावत ने आगे कहा कि जनता के दिए गए स्नेह प्यार से झाझा विधानसभा क्षेत्र में 41 पंचायत में से 39 पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय की निर्माण की स्वीकृति दिलाई और जो शेष दो उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचा हुआ है उसका भी जल्द निर्माण किया पूरा किया जाएगा।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – बाल श्रम मुक्त होने की राह पर है पुनौरा धाम, जिला प्रशासन की कोशिशों का है प्रतिफल…

विधायक ने लोगों से कहा कि पंचायत में हाई स्कूल का भवन निर्माण हो जाने से लक्ष्य पूरा नही होता है न ही ग्रामीणों की मांग पूरी है। लक्ष्य और मांग तभी पूरी होगी जब अभिभावक अपने बच्चों को प्रत्येक दिन विद्यालय भेजे, बच्चो के पठन पाठन पर निगरानी रखे। जिससे आपके बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लेकर अपने सपनो को साकार करे जिससे गांव सहित प्रखंड व जिला तथा राज्य का नाम रौशन करे। कार्यक्रम में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार दास, जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ राजेंद्र रावत, दिनेश मंडल, विवेकानंद सिंह, बलवंत सिंह, अमित यादव, चन्द्रशेखर पंडित, प्रभारी प्रधानधायपक प्रकाश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  …तो बॉर्डर एरिया में हो जायेगा शिक्षकों का ट्रांसफर, ACS ने अधिकारियों को भी चेताया…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Ranchi News: 33 महिला पर्यवेक्षिकाओं की डिग्री पर सवाल, UGC से...

रांची में महिला पर्यवेक्षिका पद के लिए सफल 33 अभ्यर्थियों की डिग्री जांच के घेरे में है। राधा गोविंद विवि की डिग्री में कई...

Ranchi Crime: नाबालिग से 17 लाख के जेवर खरीदने का आरोप,...

 रांची के चुटिया में नाबालिग से करीब 17 लाख रुपये के सोने के जेवर खरीदने का आरोप है। पुलिस ने साक्षी ज्वेलर्स के संचालकों...

Ranchi Rail Block: किता-सिल्ली रेलखंड पर आज ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द;...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर 5 सितंबर को विकास कार्य के चलते ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी और...