आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा कन्या प्लस-2 उच्च विद्यालय – दामोदर रावत

जमुई : जमुई जिले के प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल के पास राजकीय कन्या प्लस उच्च विद्यालय के लिए बनाए जा रहे भवन का स्थानीय विधायक दामोदर रावत ने शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने कहा कि सूबे की नीतीश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। लक्ष्मीपुर में बनाया जा रहा है प्लस-2 कन्या उच्च विद्यालय का भवन यहां की बेटियों उच्च शिक्षा के क्षेत्र मिल का पत्थर साबित होगा।

Goal 7 22Scope News

लक्ष्मीपुर में पिछले 25 वर्षों से कन्या प्लस-2 उच्च विद्यालय कार्यरत है – विधायक दामोदर रावत

उन्होंने कहा कि लक्ष्मीपुर में पिछले 25 वर्षों से कन्या प्लस-2 उच्च विद्यालय कार्यरत है। लेकिन आज तक उक्त भवन के लिए अपना भवन शिक्षा लेकर लड़कियों के आत्मनिर्भर बनने के दिन का निर्माण नहीं हो सका था। विगत पूर्व हुए चुनाव में उक्त विद्यालय के लिए अपना भवन निर्माण का आश्वासन दिया था। जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण थोड़ी विलंब हुई। लेकिन आज हमने अपने उस संकल्प को पूरा किया। एक करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से भवन का निर्माण कराया जा रहा है जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

विधायक ने भवन निर्माण के लिए CO से जमीन की उपलब्धता को लेकर रिपोर्ट मांगी

अंचल के सभी सीओ से जमीन उपलब्धता को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद जल्द ही भवन निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया में शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि झाझा विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्मीपुर के विकास के लिए यहां के लोगों के द्वारा जो मांगे अबतक रखी गई उन सभी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीपुर को अस्पताल के लिए नया आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस भवन उपलब्ध कराया गया है। इससे मरीजों की सुविधा भी बढ़ जाएगी।

गांव में विद्युतीकरण का कार्य भी शुरू हो गया है – विधायक दामोदर रावत

विधायक रावत ने कहा चौकिया एवं ठाड़ी जैसे गांव में विद्युतीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। हमारी सरकार ने जिले में 39 गांव में विद्युतीकरण की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर कई योजनाएं चलाई है। जीविका दीदी को स्वरोजगार के लिए शुरू किया गया। आर्थिक सहयोग भी ग्रामीण महिलाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर शैलेंद्र रावत, जदयू प्रखंड अध्यक्ष करुणा देवी, अनुसूचित जिला अध्यक्ष ललन कुमार दास, भाजपा नेता शंभू प्रसाद मंडल, शमशेर कुमार, विभूति मंडल, वीडियो प्रेम प्रकाश, सीओ रविकांत, रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर डीडीके धुसिया और प्रवेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े : फिर चर्चा में झाझा नगर परिषद में समाज निधि पेंशन घोटाले का मामला…

ब्रह्मदेव प्रसाद की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...