तेज रफ्तार कार की चपेट में आये डोरंडा ट्रैफिक थाना प्रभारी

Ranchi: राजधानी में सोमवार को ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दो बड़ी घटनाएं सामने आई। पहली घटना डोरंडा इलाके में हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने डोरंडा ट्रैफिक थाना प्रभारी प्रभात रंजन को टक्कर मार दी। वहीं दूसरी ओर लालपुर-कोकर रोड पर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

तेज रफ्तार कार से घायल हुए थाना प्रभारी
घटना सोमवार सुबह 10 बजे डोरंडा कॉलेज और एजी मोड़ के बीच की है। जब डोरंडा ट्रैफिक थाना प्रभारी प्रभात रंजन ड्यूटी पर थे, तभी एक तेज रफ्तार कार (नंबर JH-01DN-9485) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से उन्हें घुटने और हाथ में चोट आई, वहीं वर्दी भी फट गई।

अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मदद से घायल थाना प्रभारी ने तत्काल कार को कब्जे में लिया और उसे थाने लाया गया। जांच में सामने आया कि गाड़ी वीके गोप के नाम पर रजिस्टर्ड है और उसे एक ड्राइवर चला रहा था।

 

Ranchi Airport: मानसून में घटे हवाई यात्री, 24 अगस्त को सबसे...

 रांची एयरपोर्ट पर मानसून का असर हवाई यातायात पर दिख रहा है। अगस्त में यात्रियों की संख्या घटी और 24 अगस्त को सिर्फ 4959...

Raksha Bandhan 2026: चीनी और तेल महंगे होने से मिठाइयों के...

 रक्षाबंधन से पहले चीनी और खाद्य तेल महंगे होने से मिठाइयों के दाम 20% तक बढ़ गए हैं। प्याज भी सात दिन में 15...

Jharkhand Liquor Scam: हाईकोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सरकार...

झारखंड शराब घोटाला मामले में बाबूलाल मरांडी की CBI जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।Jharkhand...