Hit-And-Run : तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने दंपती को कुचला, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल

Hit-And-Run : खबर मुंबई से है। यहां हिट-एंड-रन (Hit-And-Run) का मामला सामने आया है। इसमें मुंबई के वर्ली में एक तेज रफ्तार लक्जरी बीएमडब्ल्यू कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस दौरान महिला की मौत हो गयी, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि महिला कार से 100 मीटर घसीटी गयी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके का रहने वाले पति-पत्नी ससून डॉक से मछली लेकर घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। पति के संतुलन खोने से गाड़ी पलट गई और दंपती कार के बोनट पर आ गए।

Hit-And-Run : बीएमडब्ल्यू ने महिला 100 मीटर घसीटा

पति चलती कार से कूदने में कामयाब रहा, लेकिन उसकी पत्नी कावेरी नकावा ऐसा करने में असमर्थ रही क्योंकि वह भारी बोझ ले जा रही थी। नाकावा को 100 मीटर तक घसीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ली पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार जब्त कर ली है और हादसे के बाद से फरार आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। कार का मालिक पालघर में शिव सेना (शिंदे) का स्थानीय नेता राजेश शाह बताया जा रहा है। दुर्घटना के समय ड्राइवर और राजेश शाह के बेटे के कार के अंदर होने का संदेह है।

वहीं घटना के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने वर्ली पुलिस स्टेशन का दौरा किया और महिला के पति से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुंबई के ट्रैफिक अनुशासन और सुरक्षा को वापस लाना होगा।

पुणे में Hit-And-Run का मामला

बता दें कि हाल ही में पुणे में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया था। इसमें एक 17 वर्षीय नाबालिग ने बाइक सवार महिला परुष को टक्कर मार दी थी। इसमें दोनों की मौत हो गयी थी। यह घटना 19 मई को तब घटी, जब किशोर कथित तौर पर शराब के नशे में था।

Potka Migrant Worker Death: गरीबी ने छीना अंतिम दर्शन का हक!...

Potka Migrant Worker Death: पूर्वी सिंहभूम के पोटका ब्लॉक के एक प्रवासी मज़दूर की चेन्नई में इलाज के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी...

Chatra Land Dispute Murder: जमीन के एक टुकड़े ने भाई को...

Chatra Land Dispute Murder: झारखंड के चतरा ज़िले के हंटरगंज पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित दातमी गांव में ज़मीन के विवाद को लेकर एक अधेड़...

Baghmara Land Subsidence: क्या अवैध कोयला खनन बना जमीन धंसने की...

Baghmara Land Subsidence: मंगलवार को बाघमारा-कतरास पुलिस स्टेशन इलाके के छाताबाद में अचानक जमीन धंसने की घटना से हड़कंप मच गया। ज़मीन धंसने से...