रांची में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में 4 नए मामले मिले

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी, कोविड प्रोटोकॉल अपनाने की अपील

रांची: जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर पैर पसारता दिख रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में कुल 20 सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 4 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को भी संक्रमण के 3 नए मामले सामने आए थे, जब 16 सैंपल की जांच की गई थी। सिविल सर्जन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 405 लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है, जिनमें से 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

रांची में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा –

संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच में जुटी हुई हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे विशेष सतर्कता बरतें।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यह जरूरी है कि नागरिक कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...