Advertisment

CM ने पटना को दिया पहला डबल देकर फ्लाईओवर, अशोक राजपथ पर मिलेगी जाम से मुक्ति

पटना को मिला भारत का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, CM ने किया उद्घाटन। अशोक राजपथ पर अब जाम से मिलेगी राहत, PMCH तक सफर होगा आसान। पटना के बुनियादी ढांचे को मिली राष्ट्रीय पहचान

पटना: राजधानी पटना को आज एक बड़ी सौगात मिली। CM नीतीश कुमार ने सोमवार को अशोक राजपथ पर पटना के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर के चालू हो जाने से कारगिल चौक से एनआईटी मोड़ तक की 2.2 किलोमीटर की यात्रा अब बिना रुके संभव होगी। साथ ही, यह फ्लाईओवर शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत देगा।

डबल डेकर फ्लाईओवर जनता को समर्पित

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने इस दो-लेन डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण किया है। इसमें 422 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसका शिलान्यास CM ने 4 सितंबर, 2021 को किया था। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Goal 6 22Scope News

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री आवास का इलाका भी नहीं है सुरक्षित, तेजस्वी ने फिर दुहराया…

स्थानीय आवागमन को भी सहूलियत

फ्लाईओवर के समानांतर 5.50 मीटर चौड़ी दो सर्विस लेन भी बनाई गई हैं, जिससे स्थानीय आवागमन सुगम होगा। यह फ्लाईओवर खासतौर पर पीएमसीएच अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहतदायक साबित होगा, जिन्हें अब जाम में फंसने की परेशानी नहीं होगी।

2 4 scaled 22Scope News

पटना के बुनियादी ढांचे में मील का पत्थर

CM नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है। यह फ्लाईओवर इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। डबल डेकर फ्लाईओवर का यह प्रोजेक्ट न केवल आधुनिक शहरी परिवहन का उदाहरण है, बल्कि यह पटना की बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने वाला एक मील का पत्थर भी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  ‘भाषण नहीं, चाहिए आरक्षण’, मुजफ्फरपुर में VIP कार्यकर्ताओं ने पीएम और गृह मंत्री का फूंका पुतला…

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...