Advertisment

मुख्यमंत्री आवास का इलाका भी नहीं है सुरक्षित, तेजस्वी ने फिर दुहराया…

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार सरकार पर लगातार हमलावर बने रहते हैं। एक बार फिर तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए राज्य सरकार पर जम कर हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार का मुंह काला है और अख़बार और गलियों का रंग लाल। बिहार में अपराधियों का बोलबाला है लेकिन मुख्यमंत्री मौन हैं। मैं पहले भी कह चुका हूं कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है और यहां के भ्रष्ट्र रिटायर्ड अधिकारी बिहार चला रहे हैं।

राज्य में इतनी बड़ी बड़ी घटनाएँ हो चुकी है लेकिन मुख्यमंत्री एक शब्द नहीं बोल रहे हैं। इन बातों से आप समझ सकते हैं कि बिहार की क्या हालत है। अब बिहार ही नहीं बिहार के बाहर भी इस बात की चर्चा होने लगी है। एनडीए के शासनकाल में बिहार में अपराध में काफी बढ़ोतरी हुई है। आप आंकड़ा उठा कर देखिये बिहार में कितनी घटनाएँ और हत्याएं हो रही है। पुलिस बिल्कुल ही फेल है और अपना पीठ थपथपाने के लिए गरीबों को पकडती है और वसूली में लगी है। आज स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री आवास का इलाका भी सुरक्षित नहीं है।

Goal 6 22Scope News

यह भी पढ़ें – ‘भाषण नहीं, चाहिए आरक्षण’, मुजफ्फरपुर में VIP कार्यकर्ताओं ने पीएम और गृह मंत्री का फूंका पुतला…

बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और जनता अब एक नई सरकार लाएगी जो उसे पढाई, दवाई दे सके। मुख्यमंत्री के 20 वर्षों के शासनकाल में 11 वर्ष केंद्र में नरेंद्र मोदी का शासनकाल रहा और इस दौर में बिहार में सबसे अधिक पलायन हुआ है। बिहार आज के समय में अशिक्षा में सबसे आगे है, स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। अब बिहार की जनता को सिर्फ और सिर्फ बदलाव चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   15 वर्ष पहले जंगलराज था तो आज क्या है? औरंगाबाद सांसद ने कहा ‘आज हर दिन…’

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...