राजधानी वासियों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, फ्लाईओवर बनाने का सीएम हेमंत ने दिया प्रस्ताव

सिरमटोली चौक से मेकॉन तक होगा फ्लाईओवर का निर्माण

रांची : राजधानी वासियों को ट्रैफिक जाम से जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए पथ निर्माण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। पथ निर्माण विभाग द्वारा गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष रांची शहर के दो महत्वपूर्ण सड़क मार्ग पर फ्लाईओवर/फोरलेन बनाने से संबंधित प्रस्ताव पर प्रजेंटेशन दिया गया।

Forlane 22Scope News

पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार ने रांची शहर के प्रस्तावित सिरमटोली चौक से वाया राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन तक फ्लाईओवर का निर्माण एवं नेवरी-कोकर चौक-नामकुम रोड को फोरलेन किये जाने संबंधित कार्य योजना की तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दोनों रोड के निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।

मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव-सह-नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख पथ निर्माण विभाग मुरारी भगत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

फ्लाईओवर निर्माण के लिए डीसी ने संयुक्त टीम के साथ किया निरीक्षण

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...