Advertisement
Advertisement

अहमदाबाद में विमान हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

रांची. गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हो गया है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ होने के पांच मीनट बाद ही विमान हादसे का शिकार हो गया। इसमें 230 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों सहित 242 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि इसमें गुजरात के पूर्व मुख्मयमंत्री भी सवार थे। इस हादसे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख प्रकट किया है।

विमान हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया

वहीं इस विमान हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सीएम हेमंत सोरेन सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “गुजरात के अहमदाबाद में हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने की अत्यंत हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हूँ। दुर्घटना में हताहत हुए लोगों और उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मरांग बुरु सभी की रक्षा करें।”

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्रोफाइल को किया काला

वहीं एयर इंडिया ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को काले रंग के आइकन में बदल दिया। यह फैसला अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के पांच मिनट बाद ही लंदन जाने वाली इसकी एक फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कुछ घंटों बाद लिया गया है।

एयर इंडिया ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया एक्स की प्रोफ़ाइल और कवर फ़ोटो दोनों को काले रंग में बदल दिया गया। साथ ही यही अपडेट उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी दिखाई दिया है।

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा

विमान की पहचान एयर इंडिया 171 के रूप में की गई है। इसे ऑनलाइन फ्लाइट ट्रैकर्स ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए दोपहर 1:10 बजे की सेवा के रूप में दिखाया था। विमान को कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर उड़ा रहे थे।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...