जेल में कैदी की मौत के बाद सड़क जाम, SDM ने लोगों को समझाया

सिवान : सिवान जिले के मंडलकारा में बंद कैदी की सुबह संदिगध हालत में मौत होने के बाद जेल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। खबर के अनुसार, बताया जाता है कि मोहद्दीपुर निवासी असलम मियां के पुत्र फैज अली उर्फ बिहारी के रूप में पहचान हुई है। फैज अली महज दो दिन पहले किसी अपराध मामले में मुफस्सिल थाने के द्वारा जेल भेजा गया था। जहां शनिवार के दिन अचानक से परिजनों को खबर मिली कि जेल में बंद फैज की फांसी लगाने के दौरान मौत हो गई है। जेल गेट पर पहुंचे परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि फैज की मौत का कारण जेल प्रशासन की लापरवाही से जेल में फैज की मौत हुई है।

DIARCH Group 22Scope News

फैज की मौत के बाद मंडलकारा से सिवान सदर अस्पताल लाया गया

वहीं फैज की मौत के बाद मंडलकारा से सिवान सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया जहां गुस्सा आए परिजनों ने सिवान सदर अस्पताल मुख रोड को कई घंटे तक जाम रखा जहां पर सिवान जिले के सीईओ और एसडीएम पहुंचकर परिजनों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। वहीं पुलिस का कहना है कि फैज की मौत सिवान मंडलकारा में पीपल के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वहीं सिवान पुलिस परिजनों के लगाए हुए आरोप पर जांच प्रक्रिया में जुट गई है।

यह भी पढ़े : कोर्ट से कैदी को भगाने की योजना नाकाम, अवैध हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

रवि कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...