रांची में बढ़ता कोरोना संक्रमण: 3 दिन में 17 नए मरीज, एक्टिव केस 21 पहुंचे

रांची: रांची जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को कुल 21 सैंपलों की जांच में 6 लोग कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।

गौरतलब है कि बुधवार को 27 सैंपलों की जांच में 7 पॉजिटिव मामले सामने आए थे, जबकि मंगलवार को 20 सैंपलों में से 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। यानी पिछले तीन दिनों में 68 सैंपल की जांच में कुल 17 पॉजिटिव केस मिले हैं। इससे साफ है कि संक्रमण की दर में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।

सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक रांची जिले में कुल 452 सैंपलों की कोविड जांच की जा चुकी है, जिनमें से 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी, जांच और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में जुटी हुई हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। साथ ही भीड़-भाड़ से बचने, मास्क पहनने और नियमित रूप से हाथ धोते रहने की सलाह दी गई है।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...