बिहार में फिर 10 IAS अधिकारियों का तबादला

पटना : बिहार में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने एक बार फिर से कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया है तो वहीं कई को अतिरिक्त प्रभार भी दिया है। बिहार सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दिया है।

Goal 7 22Scope News

किसे मिला है अतिरिक्त प्रभार ?

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हारा को राजस्व पर्षद के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह अगले आदेश तक मुख्य जांच आयुक्त सह महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

किन-किन IAS अधिकारियों का कहां स्थनांतरित किया गया है

डॉक्टर आशिमा जैन को राजस्व पर्षद का अपर सदस्य बनाया गया है। आशिमा जैन जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग पटना के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। 2010 बैच की रचना पाटिल को स्थानांतरित कर वित्त विभाग में सचिव (व्यय) की जिम्मेदारी दी गई है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी आशुतोष द्विवेदी को नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है। वह पहले भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित थे। ग्रामीण कार्य विभाग में विशेष सचिव उज्जवल कुमार सिंह को पशुपालन निदेशक बनाया गया है।

IAS 1 22Scope News

यह भी देखें :

संजय कुमार को अपर महानिदेशक बिपार्ड के पद पर पद स्थापित किया गया है

पदस्थापन के प्रतीक्षा में रहे संजय कुमार को अपर महानिदेशक बिपार्ड के पद पर पद स्थापित किया गया है। संजय कुमार अगले आदेश तक समान प्रशासन विभाग के विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। 2012 बैच के अरविंद कुमार वर्मा को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में विशेष सचिव के पद पर स्थापित किया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे 2013 बैच के सत्येंद्र कुमार सिंह को सूचना जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। 2013 बैच के महावीर प्रसाद शर्मा जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उन्हें अगले आदेश तक अपर सचिव वित्त विभाग पटना के पद पर पद स्थापित किया गया है। 2014 बैच के यशपाल मीणा को निदेशक हस्त करघा एवं रेशम निदेशालय पटना के अतिरिक्त प्रभाव दिया गया है। 2012 बैच के कृष्ण कुमार को निदेशक संग्रहालय कला संस्कृति एवं युवा विभाग पटना के पद पर स्थापित किया गया है।

IAS 2 22Scope News

IAS 3 22Scope News

IAS के साथ-साथ IPS का भी हुआ है तबादला

आपको बता दें कि बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ बड़े पैमाने पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। वहीं कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े : बिहार सचिवालय सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला, 2 IAS बने अपर सचिव

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...