रांची में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा: झारखंड में अब तक 25 संक्रमित, 12 एक्टिव केस; एक की मौत, 12 स्वस्थ

रांची: देशभर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है। झारखंड में भी कोरोना की दस्तक एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 25 मई 2025 को रांची में पहला कन्फर्म केस मिलने के बाद अब तक राज्य में कुल 25 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की जा चुकी है। इनमें सबसे अधिक 23 संक्रमित केवल रांची जिले से हैं, जबकि धनबाद और जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) से एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है।

राज्य के इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (IDSP) के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण कर्ण ने जानकारी दी कि इस साल अब तक कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं, 12 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में झारखंड में कुल 12 एक्टिव केस हैं।

डॉ कर्ण ने बताया कि सभी जिलों के उपायुक्तों (DC) और सिविल सर्जनों को स्वास्थ्य मुख्यालय द्वारा पहले ही दिशा-निर्देश भेजे जा चुके हैं, जिनका सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। कोरोना के प्रसार को रोकने और प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी स्तर पर निगरानी को तेज कर दिया गया है।

रांची सदर अस्पताल के उपाधीक्षक और झासा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिमलेश सिंह ने कहा कि राज्य में भले ही संक्रमण की स्थिति अभी गंभीर नहीं मानी जा रही है, लेकिन सतर्कता और तैयारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 30 बेड वाला आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह से तैयार है। सभी आवश्यक दवाइयां, ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। संक्रमण की संभावित लहर को देखते हुए डेमो अभ्यास भी पूरा कर लिया गया है।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं, मास्क का उपयोग करें और भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचें। स्वास्थ्य विभाग राज्य में कोविड की स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए है।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...