रिलायंस ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, 2 अपराधी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस ने पिछले साल हुए रिलायंस ज्वेलर्स लूटकांड के दो अपराधियों को 15 लाख के जेवर के साथ छपरा से गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि जिले के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम में पिछले साल 10 करोड रुपए के जेवरात की लूट हुई थी। इस मामले में समस्तीपुर पुलिस ने एसटीएफ की मदद से छपरा से छापेमारी कर दो अपराधी को गिरफ्तार किया। जिसके पास से पुलिस ने 15 लाख रुपए के जेवर बरामद किए जबकि अन्य जेवर इन लोगों के द्वारा बेच दिया गया।

Goal 1 22Scope News

पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की पहचान की है

बताते चलें कि इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की पहचान की है। जो सारण जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजितपुर के रहने वाले सुरेश राय के पुत्र अभिषेक और उमाशंकर राय के पुत्र विशाल कुमार उर्फ गोविंदा के रूप में हुई। गिरफ्तार अपराधियों के पास से रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम में हुई लूट का करीब 15 लाख रुपए मूल्य का गाना बरामद किया गया। इन जेवरों का उपयोग बदमाशों की पत्नियां कर रही थी।

यह भी देखें :

इस पूरे मामले का खुलासा सदर SDPO ने की

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए सदर एसडीपीओ एसपी संजय पांडे ने बताया कि पिछले साल 28 फरवरी किशन अपराधियों ने शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलर्स शोरूम से करीब 10 करोड़ रुपए मूल्य की लूट की थी। इस लूटने में कुल 15 अपराधी शामिल थे। हालांकि एक अपराधी की मौत हो चुकी है और छह बदमाशों की पहले गिरफ्तारी भी कर ली गई है। साथ ही अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी व पत्नी को सात दिनों तक किया डिजिटल अरेस्ट, गिरफ्तार…

रौशन कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...