Advertisment

कंपाउंडर के बेटे ने अपने पिता का सपना किया साकार, NEET परीक्षा में पाई सफलता

दरभंगा : नीट यूजी का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। इसमें जिले की जिला के बहुत सारे बच्चे को सफलता हासिल हुई हैं। जिसमें जिला के सुरहापट्टी निवासी प्रकाश झा एंव मेनिका कुमारी के पुत्र प्रिंस राज ने पहले प्रयास में ही पूरे देश में अपनी कैटेगरी में 390 रैंक हासिल कर परिवार सहित पूरे मिथिलांचल का नाम रौशन किया। इस सफलता से  स्वजन जहां गदगद हैं। वहीं लोगों ने उन्हें माला पहनाकर मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Goal 1 22Scope News

सफलता का डगर थोड़ा कठिन था, मम्मी-पापा और कोचिंग सेंटर के आर्शीवाद से पायी सफलता –  प्रिंस राज

इस सफलता पर प्रिंस राज ने मिडिया से बात करते हुए बताया कि सफलता का डगर थोड़ा कठिन था लेकिन मम्मी-पापा के साथ ओमेगा स्टडी सेंटर जहां रहकर हम पढ़ाई किए उनको इस सफलता का श्रेय जाता है। चूकिं पिताजी हमारे ग्रामीण इलाके में कंपाउडर का काम करते हैं। आर्थिक बाधा आई लेकिन संस्थान के सुमित सर के योगदान से आज यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। नीट में चयन होने के बाद परिवार के सभी लोग खुश हैं।

यह भी देखें :

छात्र के पिता प्रकाश कुमार ने कहा- हम तो कंपाउंडर का काम करते हैं

वहीं सफल छात्र के पिता प्रकाश कुमार ने बताया हम तो कंपाउंडर का काम करते हैं। ग्रामीण परिवेश में मेरा सपना था कि मेरा बच्चा एक अच्छा डॉक्टर बनकर सेवा करें। आज हम नीट के रिजल्ट आने के बाद काफी भावुक हो गए थे। मेरा बच्चा शुरू से ही मेहनती था, इस पर हमें गर्व है। वहीं शिक्षक सुमित चौबे ने बताया कि बच्चा शुरू से मेहनती था बस थोड़ा अंतर आत्मा को जगाने का काम हमारे संस्थान के शिक्षकों ने किया है। आगे भी इस बच्चे की जहां जरूरत होगी हमारा संस्थान साथ खड़ा रहेगा।

यह भी पढ़े : NEET 2025 में गोल के छात्रों ने लहराया परचम, पांच हजार से अधिक…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...