20 जून को सिवान आ रहे हैं PM मोदी, अंतिम चरण में कार्यक्रम की तैयारी

सिवान : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण पर है। अब मात्र चार दिन और बच गए हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सिवान के पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव में 20 जून को विशाल जनसभा की तैयारी चल रही है। 20 जून को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशाल जनसभा होने वाला है। जहां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सिवान, छपरा और गोपालगंज के साथ-साथ सांसद, विधायक और भारी संख्या में लोग पहुंचने वाले हैं। इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी पहुंचेंगे।

LN Mishra 1 22Scope News

गर्मी को देखते हुए समरसेबल नल और पानी के साथ-साथ टॉयलेट की भी सुविधा की तैयारी की जा रही है

आपको बता दें कि काफी गर्मी को देखते हुए समरसेबल नल और पानी के साथ-साथ टॉयलेट की भी सुविधा की तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ की संभावना जताई जा रही है। जहां इस भीषण गर्मी और बारिश को देखते हुए वॉटरप्रूफ पंडाल को कई एकड़ में निर्माण किया जा रहा है। इस पंडाल निर्माण में उत्तर प्रदेश और झारखंड के कारीगरों के द्वारा पंडाल लगाया जा रहा है। जहां पर वीआईपी गेस्ट के लिए आधुनिक सुविधा से लैस और एसी के साथ पंडाल भी लगाए जा रहे हैं।

VIP के लिए अलग से पंडाल लगाए जा रहे हैं

वहीं वीआईपी पंडाल में गृह विभाग के मंत्री, बिहार डीजीपी, प्रदेश के मंत्री के साथ-साथ सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम के लिए यह वीआईपी पंडाल बनाए जा रहे हैं। इस वीआईपी पंडाल में जो अन्य जिला और राज्य से मंत्री आएंगे उन्हें ठहरने के लिए कमरे को तैयार किया जा रहा है। जो भी गेस्ट बाहर से आएंगे उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ और परेशानी ना हो जिसको लेकर हाईटेक कमरे की तैयारी की जा रही है। वहीं मजदूरों ने बताया कि यह तैयारी 15 दिनों से चल रही है।

यह भी देखें :

15 दिनों से मजदूर काम कर रहे हैं, अधिकारियों ने कार्यस्थल का लिया है जायजा

वहीं पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड से आए मजदूरों ने बताया कि 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिवान में कार्यक्रम होने वाला है। जिसको लेकर हमलोग तैयारी कर रहे हैं। इस तैयारी में अन्य राज्य से आए मजदूर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वहीं मोदी के कार्यक्रम को लेकर बाहर से आए अधिकारियों की टीम कार्यक्रम स्थल का मॉनिटरिंग के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल का लगता जायजा ले रहे हैं।

Modi Siwan 1 22Scope News

नगर विकास विभाग पटना से आई टीम ने तैयारियों का लिया जायजा

बिहार की जनता के लिए यह बहुत ही खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं। सिवान के लोगों में पीएम के आने के लेकर बड़ी ही खुशी है। फुल स्पीड में तैयारी चल रही है। गर्मी का मौसम है और बारिश की भी संभावना है। सब चीजों को देखते हुए इस हिसाब से तैयारी की जा रही है। गर्मी में भारी जनता की भीड़ होगी उनके लिए यहां पर पीने की पानी के लिए समरसेबुल की व्यवस्था किया जा रहा है। बोरिंग कराया जा रहा है। उसके अलावा वॉटर टैंकर का व्यवस्था है। अस्थाई शौचालय के साथ-साथ टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। नगर विकास विभाग की टीम तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

विकसित भारत का संकल्प, सिवान की धरती से नया उद्घोष!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 जून को प्रस्तावित सिवान जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए आज ग्राम डोइला (सारण) में NDA की तरैया विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की शक्ति और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। यह सिर्फ सभा नहीं, विकसित भारत के भविष्य की बुलंद आवाज है, जिसे बिहार मजबूती से समर्थन दे रहा है।

PM Modi 22Scope News

यह भी पढ़े : PM मोदी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम, DGP और DIG के साथ किया निरीक्षण

कुमार रवि की रिपोर्ट

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...

Bihar Paddy Procurement 2026: नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, 50...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया नवंबर महीने से शुरू करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...