कल सिवान से करोड़ों की सौगात देंगे PM मोदी, सामने आया मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

पटना: PM नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सिवान पहुंचेंगे। सिवान से प्रधानमंत्री बिहार को करोड़ों रूपये की सौगात देंगे तो दूसरी तरफ वे सिवान के जशौली में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। PM के आगमन को लेकर प्रशासनिक और पार्टी स्तर पर सारी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं तो वहीं कार्यक्रम स्थल पर जर्मन तकनीक से 5 बड़े पंडाल का निर्माण किया गया है।

प्रत्येक पंडाल में करीब 60 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। ये सभी पंडाल वाटरप्रूफ हैं ताकि बारिश आने से भी कोई दिक्कत नहीं हो वहीं दूसरी तरफ भारी संख्या में लोगों के आने की आशंका को लेकर पर्याप्त संख्या में बायो टॉयलेट का भी निर्माण किया जा रहा है। जशौली में कार्यक्रम के दौरान PM लोगों को एनडीए के पक्ष में साधने की कोशिश तो करेंगे ही वे विपक्ष पर भी बड़ा हमला करेंगे।

यह भी पढ़ें – 2005 से 2025, बहुत हुआ नीतीश, राज्य परिषद की बैठक में तेजस्वी ने नीतीश समेत NDA पर…

करीब डेढ़ घंटे तक जशौली में रहेंगे PM

जशौली में PM के कार्यक्रम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम भी अब सामने आ गया है। PM मोदी कुशीनगर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के माध्यम से जशौली के लिए करीब 11:15 बजे प्रस्थान करेंगे और 11:50 बजे तक वह कुशीनगर पहुंच जायेंगे जबकि 12 बजे तक कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी। PM कार्यक्रम के बाद जशौली से करीब 01:25 बजे प्रस्थान करेंगे। इस दौरान वे बिहार के लोगों को एनडीए के पक्ष में साधने के साथ ही करोड़ों रूपये की सौगात भी बिहार को देंगे।

PM के आगमन को लेकर स्कूल कोचिंग रहेंगे बंद

सिवान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान को बंद रखने का आदेश दिया है। स्कूल कोचिंग बंद रखे जाने के जिलाधिकारी के आदेश को विपक्ष ने आड़े हाथों लिया और कई सवाल खड़े कर दिए। विपक्ष ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की वजह से स्कूल कॉलेज और कोचिंग बंद किये जाने की वजह से राज्य सरकार पर भी निशाना साधा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   JDU के इस नेता ने बढ़ा दी नीतीश की टेंशन, ऐसी बात कह दे दिया पार्टी से इस्तीफा…

Bokaro BSL Displaced Protest: नौकरी की मांग पर विस्थापितों का प्रदर्शन...

Bokaro BSL Displaced Protest: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। टू-टैंक गार्डन...

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...