Advertisement
Advertisement

मोतिहारी में बड़ा सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 घायल, मची अफरा-तफरी

मोतिहारी : मोतिहारी में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। यह दुर्घटना पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव के पास हुई। हादसे के वक्त बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 10 से 15 यात्री घायल हो गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बाबा बर्फानी कंपनी की बस थी शामिल प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह बस बाबा बर्फानी ट्रांसपोर्ट कंपनी की थी, जो यात्रियों को लेकर मोतिहारी से सीतामढ़ी जा रही थी। जैसे ही बस जिहुली गांव के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

Goal 4 22Scope News

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल, बस के पलटते ही मची चीख-पुकार

आपको बता दें कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। कई घायलों को स्थानीय लोगों ने अपने निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचाया। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घायल यात्री किस जिले या गांव के रहने वाले हैं, लेकिन पुलिस उनकी पहचान की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम, राहत बचाव कार्य जारी

पुलिस ने मौके पर पहुंच संभाला मोर्चा दुर्घटना की सूचना मिलते ही पताही थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य में स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भेजवाया। साथ ही बस के पलटने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि या तो बस की गति अधिक थी या चालक को झपकी आ गई थी, जिसके चलते बस असंतुलित हो गई। हालांकि, तकनीकी जांच के बाद ही दुर्घटना के असली कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।

यह भी पढ़े : पुलिस की गश्ती गाड़ी खाई में पलटी, SI समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Lucknow Bus Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कैसे हुआ हादसा? यात्रियों से...

Lucknow Bus Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिवाली के दूसरे दिन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मोहान रोड स्थित...

Samrat Choudhary First Diwali: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी की...

Samrat Choudhary First Diwali, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाया। मुख्यमंत्री के रूप में यह...

Patna News: धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संजय झा के आवास, संजय सरावगी...

 पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के सरकारी आवास पहुंचे। मुलाकात में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय...