अल्पसंख्यक समुदाय के साथ मनीष ने किया संवाद, कहा- 20 साल का रिकॉर्ड, नहीं हुए एक भी दंगे

अररिया : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा अररिया दौरे पर हैं। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद स्थापित कर उसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय की एक सभा को संबोधित किया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 20 वर्षों में हर वर्ग के विकास के लिए बिना भेदभाव काम किया है। दलित, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज सभी को न्याय सम्मान और सुविधाएं मिलीं।

Goal 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने मदरसा शिक्षकों को सरकारी शिक्षक के बराबर वेतन दिया – मनीष वर्मा

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश ने मदरसा शिक्षकों को सरकारी शिक्षक के बराबर वेतन दिया। नौ हजार से अधिक कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई, खानकाहों की इमारतें बनवाईं, छात्रावास, यूपीएससी और बीपीएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की सुविधा दी। सड़क, बिजली और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं बिना किसी भेदभाव के हर समाज तक पहुंचाई गईं। उन्होंने कहा कि बिहार एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां 20 वर्षों में एक भी साम्प्रदायिक दंगा नहीं हुआ। अल्पसंख्यक समाज को पूरी सुरक्षा, धार्मिक स्वतंत्रता और सम्मान मिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जदयू वोट की नहीं काम की राजनीति में विश्वास रखती है। भाजपा के साथ रहते हुए भी अल्पसंख्यकों के लिए योजनाओं और सुरक्षा में कभी कोई कटौती नहीं की गई।

Manish Varma 1 1 22Scope News

‘जितना अल्पसंख्यक समुदाय के लिए काम किया, उतना यदि साथ मिले तो निश्चित रूप से JDU और मजबूत होगी’

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जितना अल्पसंख्यक समुदाय के लिए काम किया। उतना यदि साथ मिले तो निश्चित रूप से जदयू और मजबूत होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि वक्फ बिल में जो भी संशोधन देश के स्तर पर अल्पसंख्यक समाज के हित में किए गए। वे नीतीश कुमार की पहल पर ही केंद्र सरकार ने किया। कुछ मुद्दे सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं और उस पर भी सरकार पूरी मजबूती से समाज के साथ खड़ी है। नीतीश ने कभी अल्पसंख्यकों का साथ नहीं छोड़ा और न कभी छोड़ेंगे। मौके पर बड़ी संख्या में जदयू के स्थानीय नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : मनीष वर्मा ने फणीश्वरनाथ रेणु के परिजनों से की मुलाकात, उनकी कुटिया में बिताए पल

मंटू भगत की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...