शराब घोटाले: फर्जी बैंक गारंटी से ठेका, सात पर वारंट, पूर्व उत्पाद सचिव रडार पर

रांची: बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में तेजी लाते हुए एसीबी (Anti-Corruption Bureau) कोर्ट ने बुधवार को गुजरात और महाराष्ट्र के सात आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ये सभी आरोपी दो अलग-अलग निजी प्लेसमेंट एजेंसियों से जुड़े हैं, जिन पर फर्जी बैंक गारंटी के जरिए मैनपावर सप्लाई का ठेका लेने और शराब आपूर्ति में अनियमितता बरतने के गंभीर आरोप हैं।

गुजरात स्थित विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विस एंड कंसल्टेंट एजेंसी से जुड़े जिन चार लोगों के खिलाफ वारंट जारी हुआ है, वे हैं — बिपिन जादवभाई परमार, महेश शेडगे, परेश अभेसिंह ठाकोर और बिक्रमसिंह अभीसिंह ठाकोर। वहीं, महाराष्ट्र की मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज से संबंधित जगन तुकाराम देसाई, कमल जगन देसाई और शीतल जगन देसाई के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया है।

इस घोटाले में अब तक 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से नौ के खिलाफ अब तक गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है।

दफ्तर से जब्त किए गए दस्तावेज
बुधवार को एक बार फिर एसीबी की टीम उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कार्यालय पहुंची और वहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। सूत्रों के अनुसार, ये कागजात घोटाले से जुड़े लेनदेन और ठेका प्रक्रिया से जुड़े हो सकते हैं।

पूर्व उत्पाद सचिव मुकेश कुमार से आज होगी पूछताछ
इस मामले में एसीबी ने योजना एवं विकास विभाग के वर्तमान सचिव और पूर्व उत्पाद सचिव मुकेश कुमार को भी पूछताछ के लिए गुरुवार को एसीबी मुख्यालय बुलाया है। उन पर आरोप है कि उत्पाद सचिव के तौर पर रहते हुए उन्होंने विभाग में व्याप्त अनियमितताओं पर रोक नहीं लगाई। उनके कार्यकाल में शराब की एमआरपी से अधिक दर पर खुलेआम बिक्री होती रही। साथ ही, जिन प्लेसमेंट एजेंसियों ने फर्जी बैंक गारंटी दी, उन पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

एसीबी की नोटिस के बावजूद पूछताछ में नहीं पहुंचे निदेशक
विजन हॉस्पिटैलिटी के जिन चार निदेशकों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था — बिपिन जादव भाई परमार, महेश शेडगे, परेश अभे सिंह ठाकोर और बिक्रम सिंह अभी सिंह ठाकोर — वे तय समय पर उपस्थित नहीं हुए। एसीबी जांच में यह पुष्टि हो चुकी है कि इन निदेशकों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ठेका हासिल किया था।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...