नवगछिया में लापता महिला का शव 4 दिन बाद क्षत-विक्षत हालत में बरामद

भागलपुर : भागलपुर में चार दिन से लापता महिला का शव बुधवार को क्षत-विक्षत परिस्थिति में पुलिस ने बरामद कर लिया। मृतका की पहचान अंभो गांव निवासी राजकिशोर मंडल के पत्नी सुलेखा देवी (53) के तौर पर हुई है। घटना खरीक थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 14 जून को महिला घास काटने के लिए घर से निकली हुई थी, जिसके बाद से लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। मंगलवार को मृतका के छोटा पुत्र दिल्ली से भागलपुर पहुंचा और मां की खोजबीन के लिए पुलिस से शिकायत की। मामल में पुलिस ने गुमशुदगी का केश दर्ज कर लिया महिला की खोजबीन शुरू कर दी थी।

Goal 3 22Scope News

मृतक के पुत्र चंदन कुमार मौके पर पहुंचे और महिला का शव पहचान किया

बुधवार को ग्रामीणों ने डेड बॉडी बगीचे में होने की परिजनों ने बताया। जिसके बाद मृतक के पुत्र चंदन कुमार मौके पर पहुंचे और महिला का शव पहचान किया। आशंका जताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर दी गई है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। चार दिन बीत जाने के कारण शव पूरी तरह सड़ चुकी थी जिसे पहचान करने में प्रारंभिक तौर पर मुश्किल हो रहा था। हालांकि मृतक के बड़े बेटा चंदन ने अंगूठी देख मां की पहचान किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुत्र चंदन ने कहा- गौशाला में गाय को खाने देने के लिए गई हुई थी मां

मृतक के पुत्र चंदन ने बताया कि घर से तीन सो मीटर दूर स्थित गौशाला में गाय को खाने देने के लिए गई हुई थी। बछड़ा का तबीयत खराब था तो हम भी सुबह गौशाला पहुंचे, लेकिन मां नहीं थी। इसी दौरान बछड़ा की मौत हो गई। हमलोग दफनाने के प्रक्रिया में लग गए। इसी बीच हमने पिता से कहा कि मां नहीं दिख रही है तो उन्होंने कहा कि घास काटने के लिए गई होगी। जब देर रात 10 बजे तक नहीं निकला तो हम लोगों ने खोज बिन शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला।

थानेदार नरेश कुमार ने बताया- महिला की शव मिलने की सूचना पर हम लोग पहुंचे थे

उन्होंने कहा कि आज शव मिलने की सूचना मिली मौके पर पहुंचकर शव का पहचान किया। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। वही गांव की तीन महिला पर शक है। हालांकि नाम का खुलासा नहीं कर रहा है। मामले को लेकर खरिक थानेदार नरेश कुमार ने बताया कि महिला की शव मिलने की सूचना पर हम लोग पहुंचे थे। एक दिन पहले गुमशुदी का रिपोर्ट परिजनों की ओर से दर्ज करवाया गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

यह भी पढ़े : घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

महिला-पुरुष दंगल प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल के पहलवानों...

मुजफ्फरपुर : बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर मेला की तर्ज पर मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत गरहा में श्री अर्जुन बाबू पशु मेला एवं...

Road पर लिखा गया धमकी भरा संदेश, काम रोकने की दी...

Jharkhand: केंद्र की मोदी सरकार एक ओर नक्सल मुक्त भारत का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर झारखंड में आए दिन नक्सलियों का...

मोतिहारी जहरीली शराब : अबतक 4 की मौत, 6 लोगों की...

मोतिहारी : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी जिले से सामने आई है जहां जहरीली शराब के सेवन से अबतक चार लोगों की मौत...

Jharkhand में हाथियों का आतंक जारी, रामगढ़ में तीन मजदूरों को...

Ramgarh: Jharkhand में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। हाथियों का हमला राज्य में थमने का नाम नहीं ले रहे है। हाथियों के गुस्से...

हमलावरों ने चालक, कंडक्टर व यात्रियों के साथ की मारपीट, छीने...

दानापुर : राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में बस एजेंटों के बीच सवारी चढ़ाने-उतारने को लेकर विवाद हिंसक रूप ले बैठा। पटना एम्स नहर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img