दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख की लूट, इलाके में मचा हड़कंप

मधुबनी : मधुबनी जिले के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर छह लाख रुपए की लूट की अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने घटना के बारे में जानकारी दिया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर धर्मेंद्र कुमार से दो अज्ञात अपराधियों ने नकदी लूट ली। बताया जाता है कि दोनों अपराधी हेलमेट पहने हुए थे। हथियार के बल पर मैनेजर को धमकाकर लगभग छह लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही DSP व जयनगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सदानंद कुमार और जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Madhubani Loot 1 22Scope News

यह भी पढ़े : हत्या मामले का खुलासा, महज 4 घंटे में पुलिस ने नाबालिग को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

अमर कुमार की रिपोर्ट

Nishant Kumar Varanasi Visit: वाराणसी में निशांत कुमार के दौरे को...

Nishant Kumar Varanasi Visit: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...