Advertisment

स्थापना दिवस की तैयारी में जोर शोर से जुटी आजसू, जायजा लेने खेलगांव पहुंचे सुदेश महतो

रांची. आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो आज स्थापना दिवस समारोह की तैयारी का जायजा लेने खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम पहुंचे और तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उनके साथ झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर भी थे।

आजसू का स्थापना दिवस

प्रभाकर ने बताया कि आजसू पार्टी 22 जून को बलिदान दिवस के रूप में अपना स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी कार्यकर्ता बलिदान दिवस समारोह की तैयारी में जोर-शोर से जुट चुके हैं। कार्यक्रम में पूरे राज्य के सभी जिलों से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। समारोह स्थल पर भी व्यापक तैयारी की जा रही है।

सुदेश महतो ने तैयारियों का लिया जायजा

सुदेश महतो ने समारोह में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए स्टेडियम में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं की भी जानकारी ली और संथाल परगना समेत दूर दराज से आ रहे कार्यकर्ताओं के लिए विशेष निर्देश दिया। उन्होंने मंच, बैठने और भोजन व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। महतो ने समारोह स्थल पर ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, हरीश कुमार, रमेश गुप्ता, पीयूष चौधरी, ओम वर्मा, राकेश सिंह, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, प्रकाश मंडल, तौफीक, अमित वर्मा, हबीब, सद्दाम, रोहित महतो, दीपक, राजू, उत्कर्ष महतो, सूरज गुप्ता, जय श्रीवास्तव, मनोज महतो, बिशु रजवार, अरुण दांगी, कुणाल महतो, जयदेव नायक, रिजवान, हफ़ीजुल, आरिफ, वसीम, महताब आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...