आजसू के इकलौते जीते प्रत्याशी निर्मल महतो ने सुदेश महतो के लिए छोड़ेंगे अपनी सीट

हजारीबाग : आजसू के इकलौते जीते प्रत्याशी निर्मल महतो ने सुदेश महतो के लिए छोड़ेंगे अपनी सीट। झारखंड में आजसू पार्टी अपना बेहद मुश्किल से खाता खोल पाई है। रिजल्ट आने के एक दिन बाद ही रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।

इसमें मांडू विधानसभा क्षेत्र से जीते आजसू के प्रत्याशी निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने अपने मांडू विधानसभा सीट से आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो को चुनाव लड़वाने का ऐलान किया है।

निर्मल महतो बोले – सुप्रीमो सुदेश महतो से मिलकर रिजाइन दूंगा…

हजारीबाग के मांडू विधानसभा क्षेत्र से मात्र 231 वोट से आजसू पार्टी के उम्मीदवार निर्मल महतो विजय हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को हराते हुए जीत हासिल की है।

निर्मल महतो ने कहा कि – ‘मैं सुप्रीमो सुदेश महतो से मुलाकात कर इस विधानसभा क्षेत्र की सीट से रिजाइन दूंगा।… मैं चाहता हूं कि आजसू पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं नेता गण हमारे सुप्रीमो सुदेश महतो को इस सीट से विजई बनाएं’।

निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो
निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो

निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो के बयान सियासी गलियारे में सनसनी…

यह वीडियो नवनिर्वाचित आजसू के प्रत्याशी निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो का है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बड़े बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी सनसनी फैल चुकी है ।

लोग कह रहे हैं कि एक प्रत्याशी जो की 231 वोटो से मात्र जीता है वह अपना सीट छोड़कर अपने सुप्रीमो सुदेश महतो को लड़वाना चाहता है यह बेहद बड़ी बात है।

बता दें कि सिली सीट से आजसू उम्मीदवार सुदेश महतो को हराकर झामुमो के उम्मीदवार अमित महतो ने जीत हासिल की थी जिसके बाद आजसू पार्टी ने पूरे झारखंड में मात्र एक सीट मांडू विधानसभा से जीत दर्ज की थी ।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...