Advertisement
Advertisement

पैक्स ने धान लेने से किया इंकार, परेशान किसान ने की फसल जलाने व आत्मदाह की कोशिश

बेरमो (बोकारो) : बेरमो के जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ चौक में शिबूटांड कुंडौरी के किसान कन्हाई प्रसाद महतो शनिवार को धान लेकर गायछंदा पैक्स पहुंचा. जहां पैक्स ने धान लेने से इंकार कर दिया. इसके बाद किसान ने लगभग 35 क्विंटल धान को जलाने व अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.

paddy1 22Scope News

किसान ने जैनामोड़ के तिलकामांझी चौक पर पेट्रोल छिड़ककर धान में आग लगाने का प्रयास किया. पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर किसान के हाथ से पेट्रोल का डब्बा छीन कर समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया.

paddy12 22Scope News

किसान ने पहले फैक्स कार्यालय के सामने भी धान जलाने का प्रयास किया. उसके बाद पुनः दोबारा जैनामोड़ चौक पर मालवाहक वाहन से धान के बोरियों को गिराकर पुलिस के मौजूदगी में किसान कन्हाई ने अपने उपर पेट्रोल उड़ेलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. लेकिन ज्यो ही पेट्रोल छिड़का वैसे ही जरीडीह पुलिस पुलिस ने पीडित किसान को दबोच लिया. हालांकि पुलिस एवं जैनामोड़ के ग्रामीणों की तत्परता से किसान की घटना टल गई.

paddy123 22Scope News

किसान ने बताया कि पैक्स के द्वारा लगातार सिर्फ टालमटोल करने का कार्य किया जा रहा है. जिस कारण से परेशान होकर धान में आग लगाने का कार्य कर रहा हूं. क्योंकि मैं काफी कर्ज में दब चुका हूं. जिन लोगों से हमने पैसा लिया है वह लगातार अपने पैसे की मांग कर रहे हैं. मै पैक्स में भी धान बेचने का प्रयास किया, लेकिन पैक्स वाले सिर्फ टालमटोल कर रहे हैं.

paddy1234 22Scope News

पीड़ित किसान कन्हाई ने कहा 26 दिसंबर से ही पैक्स अध्यक्ष हरिनाराराण दास से धान लेने की बात कही, लेकिन वह हमेशा गोदाम में धान भरे रहने की बात कहकर मामला टलते रहा है. विनती करने पर पैक्स ने 134 किग्रा धान लेने के बाद कहा कि धान में काफी नमी व काला है. इसके बाद मेरा लगभग 33 क्विंटल धान लेने से साफ इंकार कर दिया. जब मैंने कहा खराब है, तो मैं अपने धान को जला दुंगा. तब बीसीओ मनोज कुमार ने दुरभाष पर मुझे समझौता कर धान लेन-देन की बात कही.

paddy12345 22Scope News

दूसरी ओर बीसीओ मनोज कुमार ने बताया पैक्स में धान की नमी को मशीन से जांचने पर पता चला कि लगभग 40 प्रतिशत नमी के साथ धान का रंग काला हो गया. सरकार के आदेशानुसार 17 प्रतिशत तक नमी धान को खरीदारी करने का आदेश है.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

बदमाशों ने किसान को मारी गोली, जानिए क्या है मामला

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...