गुमटी संचालक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

हाजीपुर : काजीपुर थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल गेट के निकट गुमटी संचालक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद बाइक सवार अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है।

Goal 3 22Scope News

मृतक की पहचान विनोद महतो के रूप में हुई है, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी

आपको बता दें कि मृतक की पहचान स्थानीय स्वर्गीय मुसाफिर महतो के 50 वर्षीय पुत्र विनोद महतो के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश, नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार और काजीपुर थाना अध्यक्ष रुपेश कुमार पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार तीन अपराधी गुमटी पर गुटका लेने गए थे। दुकानदार जब गुटका देने लगा इसी दौरान अपराधी बंदूक निकालकर गोली मार दी। मृतक को दो गोली सीने में मारी गई है। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि स्कूल के निकट गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। ‌

यह भी पढ़े : बेलही गांव में आधी रात डकैती, अपराधियों ने महिलाओं के जेवर लूटे

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...