कैमूर में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

कैमूर: बिहार के कैमूर में अपराधियों ने एक बार फिर से तांडव किया और दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे बनारस रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना भभुआ शहर के लिच्छवी भवन के सामने की है।

Ad 01 24.06.2025 page 0001 22Scope News

यह भी पढ़ें – बिहार में बनेगा न्यूक्लियर पॉवर प्लांट, केंद्रीय मंत्री ने कहा देश में 6 प्लांट में से एक…

बताया जा रहा है कि युवक अखलासपुर बस स्टैंड में अपने परिजन को छोड़ने आया था और अपने दोस्त के साथ बाइक से लौट रहा था तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछे से उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से भाग निकले जबकि युवक घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुँचाया और पुलिस को मामले की जानकरी दी। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया है। फ़िलहाल युवक को इलाज के लिए बनारस भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Ad 02 24.06.2025 page 0001 22Scope News

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    देश में सबसे अधिक हाईवे प्रोजेक्ट्स हैं बिहार में, चुनाव से पहले राज्य में…

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...