बिहार में बनेगा न्यूक्लियर पॉवर प्लांट, केंद्रीय मंत्री ने कहा देश में 6 प्लांट में से एक…

पटना: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां केंद्रीय मंत्री ने बिहार के लिए एक बड़ी घोषणा की है। केंद्रीय उर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिहार में न्यूक्लियर पॉवर प्लांट स्थापित किये जाने की घोषणा की है। केंद्रीय उर्जा मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार बिहार में न्यूक्लियर पॉवर प्लांट लगाये, केंद्र सरकार पूरी मदद करने के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आने वाले समय में देश को अधिक पॉवर की जरूरत होगी। इस जरूरत को पूरा करने के लिए हम सभी राज्यों में एक न्यूक्लियर पॉवर प्लांट की स्थापना करना चाहते हैं।

Ad2 1 22Scope News
यह भी पढ़ें – देश में सबसे अधिक हाईवे प्रोजेक्ट्स हैं बिहार में, चुनाव से पहले राज्य में…

फ़िलहाल देश में 6 स्माल मोड्यूलर रिएक्टर लगाये जाने की योजना है जिसमें से एक बिहार में लगाया जायेगा। बता दें कि राजधानी पटना में मंगलवार को रीजनल उर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में पूर्वी भारत के राज्यों के उर्जा मंत्री भाग लेने पहुंचे हैं। सम्मेलन में केंद्रीय उर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचे जहां बिहार के उर्जा मंत्री ने बिहार में न्यूक्लियर पॉवर प्लांट की मांग की। बिहार के उर्जा मंत्री की मांग पर केंद्रीय उर्जा मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में देश में बढ़ते उर्जा की मांग को देखते हुए देश भर में 6 छोटे मोड्यूलर रिएक्टर लगाये जाने की योजना है जिसमें एक बिहार में होगा।

Ad1 1 22Scope News

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  पूर्व मंत्री के आवास में चोरी, पंखा कूलर के साथ ही ये चीजें ले गए चोर…

Goal 6 22Scope News

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...